फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kalyanpur police raid at midnight

यूपी: आधी रात घर में दबिश देने पहुंची पुलिस की करतूत, आतंकी बता चोरों को उठाया मां-बेटे से मारपीट

Sat, 05 Oct 2019 11:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 05 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
kalyanpur police raid at midnight
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कल्याणपुर में पुलिस ने खुद को दिल्ली पुलिस में बताकर शुक्रवार को एक घर में जमकर उपद्रव किया। कल्याणपुर कला में आधी रात दबिश देकर तीन किशोरों को आतंकी बताकर उठा ले गई। इससे पहले कमरे का ताला तोड़ने का विरोध करने पर मकान मालिक की पत्नी को धक्का दिया। बाल पकड़कर बेटे को घसीटा।
विज्ञापन


आतंकियों को पनाह देने पर कार्रवाई की धमकी दी। इस दौरान इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस के आलाधिकारी भी इससे बेखबर थे। दोपहर बाद पुलिस ने किशोरों को मोबाइल चोर बताकर पूरा मामला स्पष्ट किया। कल्याणपुर कला निवासी बउवा बाजपेई ने बताया कि करीब 15 दिन पहले झारखंड के सियाराम ने साथी के साथ मिलकर किराये पर कमरा लिया था।
विज्ञापन


 

kalyanpur police raid at midnight
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सात दिन पहले उनके परिचित दो किशोर भी साथ रहने लगे। उन्होंने बताया कि वह कोलकाता से रेडीमेड कपड़े लाकर यहां फुटपाथ पर बेंचते हैं। बउवा की पत्नी रंजना ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे आठ दस लोग उनके घर पर आए। इसमें कुछ पुलिस की वर्दी में थे। इस दौरान सियाराम समेत चारों लोग छत पर थे। पुलिस ने उनके कमरे का ताला तोड़ दिया।

फिर तीन किशोरों को दबोच लिया, जबकि सियाराम भाग निकला। पूछने पर पुलिसकर्मियों ने सभी को आतंकी बताया। रंजना से कहा कि आतंकियों को घर में रखती है, सभी जेल जाओगे। तभी, एक पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का दे दिया। बेटे से भी मारपीट की। इसके बाद किशोरों को लेकर चले गए। दोपहर करीब एक बजे एसएसपी ने बताया कि तीनों किशोर मोबाइल चोर हैं।

आवास विकास-3 चौकी इंचार्ज कौशलेंद्र और पनकी रोड चौकी इंचार्ज बृजेश शुक्ला समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने दबिश देकर किशोरों को उठाया। इस दौरान एक अन्य घर में भी दबिश दी गई। इससे पहले चार युवक फरार हो चुके थे। पुलिस के इस कारनामे से शहर में हड़कंप मचा रहा। वहीं, रंजना ने बताया कि हाल में उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ है। अभी भी इलाज जारी है। घटना के बाद से वह सहमी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed