फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kalindi express blast case update and police statement

कालिंदी एक्सप्रेस धमाकाः पुलिस कर रही है ये दावा, अबतक डायरी से खुले कई राज

Sat, 02 Mar 2019 06:15 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Mar 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
kalindi express blast case update and police statement
कालिंदी एक्सप्रेस धमाका
कालिंदी एक्सप्रेस में हुए धमाके की फोरेंसिक रिपोर्ट मंगलवार तक आने की उम्मीद है। जो बारूद विस्फोट में पाया गया, वह कम मारक क्षमता का है। इससे यह तय हो गया है कि कालिंदी विस्फोट आतंकी घटना नहीं है। पकड़े गए कुछ लोगों की हैंडराइटिंग डायरी में मिली है। फर्रुखाबाद पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


कानपुर से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में 20 फरवरी को विस्फोट हो गया था। इसकी जांच एटीएस व जीआरपी फर्रुखाबाद कर रही है। तकरीबन नौ लोगों को पकड़कर पूछताछ की गई और शौचालय के पास मिले बारूद को जांच के लिए विधि विज्ञान केंद्र आगरा भेजा गया। बताया जा रहा है कि जांच में बारूद कम मारक क्षमता का मिला है। हालांकि अभी इसकी लिखित में रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

डायरी से कुछ लोगों की हैंडराइटिंग मिलाई जा रही है

जीआरपी सूत्रों की मानें तो जांच में कम मारक क्षमता का बारूद निकलने से यह आतंकी घटना कतई नहीं है। रंजिशन फंसाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस अभी भी पकड़े गए लोगों से गहनता से पूछताछ कर रही है। शौचालय के पास मिली डायरी से कुछ लोगों की हैंडराइटिंग मिलाई जा रही है। सूत्रों की मानें तो एक-दो लोगों की हैंडराइटिंग मिलने की बात सामने आ रही है। मंगलवार तक फोरेंसिक रिपोर्ट भी आ जाएगी। ऐसे में तीन-चार दिन में घटना का खुलासा होने के आसार हैं।     

जीआरपी थाना प्रभारी मुकेश मलिक ने बताया कि मंगलवार तक फोरेंसिक रिपोर्ट आ जाएगी। लैब के डायरेक्टर से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बारूद बहुत कम मारक क्षमता वाला था। आतंकी घटनाओं में इस्तेमाल होने वाले बारूद की मारक क्षमता ज्यादा होती है। हैंडराइटिंग मिलान से भी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed