{"_id":"6a8edbaee376784d4c04d010","slug":"juloos-e-mohammadi-procession-taken-out-on-motorboats-in-flood-surrounded-dharmpur-katri-village-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: बाढ़ से घिरे धर्मपुर कटरी गांव में मोटरबोट से निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: बाढ़ से घिरे धर्मपुर कटरी गांव में मोटरबोट से निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी
Wed, 26 Aug 2026 05:59 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
मोटरबोट पर परचम लगाकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर सदर तहसील में बाढ़ से घिरे गांव धर्मपुर कटरी, पंखियन की मड़ैया में जुलूस-ए-मोहम्मदी मोटरबोट से निकाला गया। युवा उत्साह में खतरा से खेलते दिखे। सैकड़ों धार्मिक परचम लगे मोटरबोट की छतों पर युवा चढ़ गए। अथाह जल में तेज रफ्तार से मजहबी नारे लगाते हुए घूमते दिखे।
विज्ञापन
बाढ़ से घिरे धर्मपुर कटरी में छह-सात मोटरबोट और कई नावें एकत्रित हुईं। उसमें गांव के युवा, बच्चे सवार हो गए। मोटरबोट को मजहबी परचम से सजाया गया। उन पर डीजे भी लगाया गया। कई युवा मजहबी जोश में इस कदर तल्लीन हो गए कि सुरक्षा को भी ताक पर रख दिया। मोटरबोट में क्षमता से दोगुने लोग सवार हो गए। यही नहीं मोटरबोट की छत पर भी खड़े होकर मजहबी नारे लगाते हुए बाढ़ के पानी में तेज गति से दौड़ाते दिखे। इलाके में अमन और भाईचारे का संदेश दिया गया। घरों में कुरानख्वानी हुई। जुलूस में सलीम, शानू, सलमान, जलालुद्दीन, निजामुद्दीन, युसूफ खान, समीदुल और यूनुस खान आदि थे।
विज्ञापन