{"_id":"5c8fe5f4bdec2214283620cb","slug":"joint-admission-test-for-m-sc-2019-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी के ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी (जैम) में शहर की मीनाक्षी की 56वीं, सैफ की 64वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी के ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी (जैम) में शहर की मीनाक्षी की 56वीं, सैफ की 64वीं रैंक
Tue, 19 Mar 2019 12:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
मीनाक्षी, सैफ
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी के एमएससी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए होने वाली ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी (जैम) 2019 का परिणाम सोमवार शाम आईआईटी खड़गपुर ने घोषित कर दिया। इसमें गीता नगर की मीनाक्षी त्रिपाठी ने ऑल इंडिया 56वीं, कल्याणपुर के मोहम्मद सैफ ने 64वीं और किदवई नगर के प्रशांत ने 70वीं रैंक हासिल की है।
सुनील की 223वीं, ज्योति की 285वीं, प्रीती की 402वीं, रिसिका की 503वीं, समर्थ की 578वीं, शिवम की 505वीं आई है। अनुष्का ने 605वीं, शिवानी की 625वीं, अंशिका दुबे की 530वीं, पवन की 645वीं, ऐश्वर्या की 700वीं, अनुज की 740वीं योगेश की 820वीं रैंक आई है। आरती ने 1200वीं और अंकित ने 1001वीं रैंक प्राप्त की है। बंसल क्लासेज के विशेषज्ञ डॉ. राहुल बंसल ने बताया कि पिछले कई वर्षों की अपेक्षा शहर के छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

Trending Videos
शोध में कॅरियर बनाना चाहती हैं मीनाक्षी
जैम का परिणाम 20 मार्च जारी होना था लेकिन होली व चुनावी माहौल को देखते हुए आईआईटी खड़गपुर प्रशासन ने इसे दो दिन पहले ही जारी कर दिया। जैम की रैंक के आधार पर ही छात्र-छात्राएं देश के सभी आईआईटी संस्थानों में संचालित एमएस पाठ्यक्रम में एडमिशन हासिल कर सकते हैं। इसके लिए सभी आईआईटी में अलग से आवेदन की प्रक्रिया संचालित होती है।
आरएसपुरम गीता नगर की रहने वाली मीनाक्षी त्रिपाठी बताती हैं कि वह आईआईटी कानपुर से एमएससी करने के बाद शोध के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहती हैं। पिता संजय कुमार त्रिपाठी जिला कचहरी में टाइपिस्ट और मां सीमा त्रिपाठी हाउस वाइफ हैं। उन्होंने क्राइस्ट चर्च कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की है।