फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   JK Group When the British became incapable the Singhania family funded the famous Elgin Mill

JK Group: अंग्रेज असमर्थ हुए तो सिंहानिया परिवार ने की थी मशहूर एल्गिन मिल की फंडिंग, देश को दिया था पहला टीवी

Fri, 08 Nov 2024 01:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Nov 2024 01:46 PM IST
सार

Kanpur News: देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला समूह जेके इंटरप्राइजेज लिमिटेड रक्षा क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा है। यह विभिन्न रक्षा और एयरोस्पेस कार्यक्रमों के लिए उच्च- सटीक घटक, उप प्रणाली और सिस्टम प्रदान कराता है।
 

विज्ञापन
JK Group When the British became incapable the Singhania family funded the famous Elgin Mill
जेके समूह के 140 साल पूरे - फोटो : amar ujala

विस्तार

जेके सीमेंट, जेके टॉयर, जेके कॉटन, रेमंड से अपनी वैश्विक पहचान बनाने वाला जेके समूह अपनी स्थापना के 140 साल पूरे कर रहा है। जेके समूह की ओर से संचालित कंपनियों के उत्पाद आम लोगों से जुड़े हैं। ये वह सिंहानिया परिवार है जिसने उस एल्गिन मिल को उस समय फंडिंग की, जब अंग्रेज असमर्थ हो गए थे। इसके अलावा शहर के विकास के लिए जुग्गीलाल कमलापत कॉटन स्पिनिंग एंड वीविंग मिल्स कंपनी लिमिटेड की स्थापना वर्ष 1921 में अपने पिता के सहयोग से लाला कमलापत सिंहानिया ने की। यह देश में भारतीयों द्वारा स्वामित्व, संचालन और प्रबंधन वाली पहली महत्वपूर्ण कपास मिल बन गई। यह मैनचेस्टर के बेहतरीन सूतों से प्रतिस्पर्धा करता था और इसे स्वदेशी उत्पाद का दर्जा दिए जाने से भारतीय बाजारों में इसकी मांग बढ़ गई।

विज्ञापन

वहीं, जेके समूह ने 1964 में जेके इलेक्ट्रानिक्स की स्थापना की जो देश की पहली टीवी बनाने वाली उत्पादन इकाई थी। उस दौरान विदेश से टीवी देश में आयात की जाती थी। इसके बाद कंपनी ने कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए 1968 में जेके हेलेन कर्टिस लिमिटेड की स्थापना की। इसके प्रमुख ब्रांड में पार्क एवेन्यू शामिल था। 1971 में प्लास्टिक प्रोडक्ट्स लिमिटेड की स्थापना की गई। 1972 में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की स्थापना में भारत के राष्ट्रीयकरण के दौरान जेके संगठन ने स्वामित्व भारत सरकार को हस्तांतरित कर दिया, जो देश के बीमा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम था। इसके बाद समूह ने जेके टायर की स्थापना की जो अग्रणी टायर निर्माता कंपनी है। यह विश्व स्तर पर शीर्ष 25 में शुमार है और 105 देशों में उत्पाद जाते हैं।

विज्ञापन

सामाजिक सरोकार में शहर को दीं ये सौगातें
समूह ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया है। शहर में शिक्षा, चिकित्सा, धार्मिकता, उद्योग-व्यापार और खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठान खोले गए। लाजपत भवन, ग्रीनपार्क स्टेडियम, कमला क्लब, यूपी स्टाक एक्सचेंज, सर पदमपत सिंहानिया ब्रिज एकेडमी, मर्चेंट चैंबर आफ उप्र, सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी, श्री द्वारिकाधीश मंदिर, जेके टैंपल, कमलेश्वर टैंपल आदि प्रमुख हैं।

बेटी की शादी में बर्फ नहीं मिली तो खोल दी आइस फैक्टरी
कमला आइस फैक्टरी की स्थापना के पीछे भी एक भावनात्मक इतिहास है। दरअसल अपनी बेटी की शादी के दौरान लाला कमलापत ने किसी को भार्गव आइस फैक्टरी से बर्फ लाने के लिए भेजा। तुरंत उपलब्ध कराने में असमर्थ प्रबंधक ने तंज कसते हुए कहा कि यदि आप इतनी जल्दी में हैं तो आप अपनी खुद की फैक्टरी क्यों नहीं खोल लेते। इस चुनौती से प्रेरित होकर लाला कमलापत ने कमला आइस फैक्टरी की स्थापना की। इसके बाद 1929 में जेके होजरी की स्थापना कोलकाता में लाला कमलापत के नेतृत्व में की गई थी। फिर 1931 में कानपुर में जेके जूट मिल्स की स्थापना की गई। जेके जूट मिल्स ने भारत की ब्रिटिश वस्त्र आयात पर निर्भरता को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा 1932 में एमपी शुगर मिल्स की स्थापना की गई।

विज्ञापन

जेके अर्बन स्केप्स कानपुर में ला रहा ताज होटल
देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला समूह जेके इंटरप्राइजेज लिमिटेड रक्षा क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा है। यह विभिन्न रक्षा और एयरोस्पेस कार्यक्रमों के लिए उच्च- सटीक घटक, उप प्रणाली और सिस्टम प्रदान कराता है। वहीं सिंहानिया परिवार की कानपुर के समृद्ध टेक्सटाइल इतिहास को पुनर्जीवित करने की प्रतिबद्धता ने जेके कॉटन को जेके अर्बन स्केप्स डेवलपर्स लिमिटेड में बदलने की राह दिखाई है। इसके तहत जेके अर्बन स्केप्स कानपुर में प्रतिष्ठित ताज होटल भी लेकर आ रहा है। जो शहर के आतिथ्य क्षेत्र को एक नई ऊंचाई देगा। पहली बार फाइव स्टार होटल बनेगा।

राजस्थान के एक गांव में रहता था सिंहानिया परिवार
सिंहानिया परिवार मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनू जिले के सिंघाना गांव का रहने वाला है। इसके बाद वे लोग फर्रुखाबाद चले गए और वहां व्यापार की संभावनाएं देखीं। लाला बिनोदीराम के बेटों रामसुखदास और सर्वसुखदास ने धन उधार देने का कारोबार शुरू किया। 1841 में बैंकिंग व्यवसाय की शुरुआत की और मिर्जापुर, कोलकाता, कानपुर और वाराणसी सहित अन्य स्थानों पर शाखाएं खोलीं। 1872 में अंग्रेज ह्यूग मैक्सवेल ने एल्गिन मिल्स का अधिग्रहण कर लिया लेकिन जल्द ही वित्तीय कठिनाइयां हो गईं। फंडिंग सुरक्षित करने के लिए उन्होंने फर्रुखाबाद के एक प्रमुख मारवाड़ी बैंकर लाला बलदेवदास से संपर्क किया। बलदेवदास इस शर्त पर मिल को ऋण देने के लिए सहमत हुए कि उनका बेटा लाला जुग्गीलाल खजांची बनेगा। इससे बलदेवदास को ऋण, कच्चेमाल की आपूर्ति अनुबंध और विशेष बिक्री अधिकारों पर सख्त निगरानी की अनुमति मिली, जिससे उनका परिवार टेक्सटाइल उद्योग में प्रभावी रूप से शामिल हो गया। समूह के संस्थापक लाला जुग्गीलाल सिंहानिया का जन्म 1857 में बलदेवदास के यहां हुआ था। अपने बेटे लाला कमलापत सिंहानिया के साथ मिलकर उन्होंने जेके संगठन की स्थापना की। जेके समूह के संस्थापक और नेतृत्व के सच्चे प्रतीक लाला कमलापत का जन्म 7 नवंबर 1884 को हुआ था। उसी वर्ष उनके पिता लाला जुग्गीलाल ने द्वारकाधीश मंदिर की स्थापना की।

1934 में बना कमला टावर मुख्यालय
कमला टावर जेके समूह का प्रतिष्ठित मुख्यालय है। इसका निर्माण 1934 में शुरू हुआ और इसका उद्घाटन 1 अप्रैल 1935 को लाला कमलापत ने किया। 1938 में जेके आयरन एंड कंपनी लिमिटेड की नींव पड़ी। इसके बाद जेके पेपर की स्थापना की गई। 1938 में भोपाल में स्ट्रॉ प्रोडक्ट्स लिमिटेड की स्थापना के साथ हुई। 1962 में स्थापित कंपनी स्ट्रॉ बोर्ड के साथ-साथ लेखन और मुद्रण कागज के उत्पादन में विशेषज्ञता रखती है।

1944 में रेमंड का किया गया अधिगृहण
प्रीमियम कपड़ों और परिधानों का पर्याय बन चुके रेमंड को 1944 में अधिगृहित किया गया था । विशेष रूप से गोपाल कृष्ण सिंहानिया ने न्यूजीलैंड से मेरिनो भेंड़ों सहित उच्च गुणवत्ता वाली भेड़ों को आयात करने के लिए एक विमान किराये पर लिया , जिससे भारत में ऊन की गुणवत्ता के लिए एक नया मानक स्थापित हुआ। 1964 में जेके सिंथेटिक्स लिमिटेड की स्थापना की गई। 2004 में इसने जेके सीमेंट लिमिटेड बनाने के लिए अपने सीमेंट डिवीजन को अलग कर दिया। इसमें जेके सीमेंट वर्क्स ,जेके. व्हाइट सीमेंट वर्क्स, फ़ाइबरटेक इंजीनियर्स और मैनुफैक्चरर्स, सिंटेक्स ट्यूब वर्क्स, जेके टेक्नोसॉफ्ट, जेके टेक, पदम सिंथेटिक्स है।

1982 में खुली जेके लक्ष्मी सीमेंट
जेके लक्ष्मी सीमेंट का गठन 1982 में ओडिसा सिंथेटक्स लिमिटेड (ओएसएल) और स्ट्रॉ प्रोडक्ट्स लिमिटेड (एसपीएल) के विलय के माध्यम से किया गया था। उत्पादन क्षमता 13.9 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) है। 1988 में प्रोग्रेस सॉफ्टवेयर के शुरुआती वितरक के रूप में जेके टेक्नोसॉफ्ट ने गोदरेज, पीरामल, एचयूएल और बूट्स फार्मास्यूटिकल्स सहित कई को एक मजबूत ग्राहक आधार बनाया। अभिषेक सिंघानिया के दृष्टिकोण के तहत, आईटी समाधानों में मानक स्थापित करते हुए इसका यूके, यूएस और ऑस्ट्रेलिया तक विस्तार हुआ। 1989 में जेके एग्री जेनेटिक्स की स्थापना की गई। जो फसल उत्पादकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करता है। जेके सीमेंट लिमिटेड के तहत सीमेंट, दीवार पुट्टी , सफेद सीमेंट आधारित पुट्टी , वॉटरप्रूफिंग समाधान, लकड़ी की फिनिश, पेंट बनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed