जीतेश पांडे बने वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के ‘बादशाह’, बड़े चैनलों से आ रहे ऑफर
यूपी में कानपुर शहर के किदवईनगर इलाके में रहने वाले वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर जीतेश पांडे 5 जून को पर्यावरण दिवस पर मुंबई में लगी इंटरनेशनल प्रदर्शनी मेें छा गए। प्रदर्शनी में लगी जीतेश द्वारा खींची गईं 10 फोटो को चयनित किया गया है। अब ये तस्वीरें पर्यावरण मंत्रालय की ओर से बड़ी प्रदर्शनियों में लगाई जाएंगी। जीतेश इस समय वन्य जीवों की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के जंगलों में प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं। प्रोजेक्ट पूरा करने के बाद दोनों ही सरकारों के पास प्रस्ताव भेजेंगे। वहां से सहमति मिलने के बाद इस पर काम करेंगे। इसके अलावा जितेश के पास कई नेशनल और इंटरनेशनल वाइल्ड लाइफ चैनल्स और मैगजीन्स के ऑफर आ रहे हैं।
पहला फोटो किंगफिशर चिड़िया की चाेंच में फंसी मछली का
पांच जून को प्लांट एंड एनिमल्स वेलफेयर सोसाइटी (पीडब्लूएएस) की ओर से मुंबई के एक होटल में लगी वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी प्रदर्शनी में उनकी फोटोग्राफी की खूब प्रशंसा हुई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने उनकी तारीफ भी की थी। कानपुर चिड़ियाघर और अन्य वन्य क्षेत्रों में फ्री लांसर फोटोग्राफी करने वाले जीतेश अब तेंदुआ, बाज, सर्प समेत अन्य वन्य जीवों को रक्षा के लिए प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं। जीतेश अपनी सफलता काश्रेय माता-पिता के साथ ही चिड़ियाघर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह को देते हैं।
नाम- जीतेश पांडे
पिता- रमेश चंद्र पांडे (रिटायर पुलिस सब इंस्पेक्टर)
माता- सरिता पांडे
शिक्षा- एमए इतिहास
शौक- फोटोग्राफी
हमेशा काम वो करो जिसमें दिल लगे। फिल्म थ्री ईडियट का यह डायलॉग जीतेश पांडे पर सटीक बैठता है।