फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Janata bus service will run on time, protest postponed after talks

Kanpur News: समय पर चलेगी जनता बस सेवा, वार्ता के बाद धरना स्थगित

Sat, 31 Jan 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 31 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Janata bus service will run on time, protest postponed after talks
रूरा। नगर से चलने वाली ग्रामीण जनता बस सेवा अब समय से चलेंगी। शुक्रवार को नगर में पहुंचे एआरएम से वार्ता के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने 31 जनवरी से शुरू होने वाले धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू ने बताया कि नगर से चलने वाली सीएनजी बसों के बंद होने के बाद लोगों को आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ता रहा है। व्यापारियों की मांग पर परिवहन निगम ने रूरा से कानपुर के लिए दो ग्रामीण जनता बस सेवा का संचालन शुरू किया था, लेकिन इन बसों के निर्धारित समय से न चलने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई थी। इसे लेकर संगठन द्वारा डीएम को ज्ञापन देते हुए 31 जनवरी से बसों को समय से चलाने को लेकर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम माती डिपो के एआरएम मोहम्मद अशफाक व फजलगंज डिपो के एआरएम उमेश चंद्र ने व्यापारियों के साथ वार्ता कर दो फरवरी से बसों को समय से चलाए जाने का आश्वासन दिया है। इस पर सभी ने सहमति जताते हुए धरने को स्थगित करने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर बसों के समय में सुधार नहीं होता है, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं एआरएम ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों से सफल वार्ता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से रूरा से फजलगंज के लिए चलने वाली ग्रामीण जनता बसें सुबह के समय 7:30 बजे, 8:30 बजे व दोपहर में 12:30 बजे और दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान करेंगी। जबकि फजलगंज से रूरा के लिए सुबह 10:30 बजे, 11:30 बजे व शाम 4:30 बजे और शाम 5:30 बजे चलाई जाएगी। यहां व्यापार मंडल के कपिल मिश्रा, छोटे मिश्रा, प्रकाश गुप्ता, परितोष, हरनाम, आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed