फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jam

एक घंटे तक रेल फाटक बंद रहने से लगा जाम

Sat, 30 Jan 2021 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
jam
झींझक (कानपुर देहात)। मालभाड़ा लाइन से मालगाड़ियों के धीमी गति से गुजरने के कारण झींझक रेलवे फाटक करीब एक घंटे तक नहीं खुल सका। इस पर फाटक के दोनों तरफ भीषण जाम लगा रहा। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर झींझक रेलवे फाटक के गेटमैन राहुल कुमार ने दोपहर 01:10 बजे फाटक बंद किया था। तभी मालभाड़ा परियोजना की लाइन से मालगाड़ियां गुजरने लगीं। जिस कारण करीब एक घंटे तक फाटक नहीं खुल सका और दोनों तरफ सिकंदरा व रसूलाबाद रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों में फंसे लोग परेशान रहे। दोपहर 02:10 बजे फाटक खुलने पर वाहन निकल सके। जाम में फंसे झींझक के अवधेश गुप्ता, औरंगाबाद के मनोज सिंह, लगरथा के नीरज सेंगर, चिरखिरी के सौरभ आदि ने बताया कि पूर्व में फाटक पर जाम की समस्या बनी हुई थी, अब जबसे मालभाड़ा परियोजना की चौथी लाइन चालू हुई है तबसे जाम की समस्या और भी बढ़ गई है। जिससे आए दिन निकलने की समस्या रहती है। स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि मालभाड़ा की लाइन पर धीमी गति से मालगाड़ियां निकलने के कारण फाटक देरी से खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed