फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: We won't install number plates issue as many challans as you want, Youths clash with traffic police

जालौन: नंबर प्लेट नहीं लगाएंगे, जितने चालान करने हों कर लो..., यातायात पुलिसकर्मी से भिड़े युवक, हंगामा

Tue, 29 Sep 2026 08:58 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 29 Sep 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: We won't install number plates issue as many challans as you want, Youths clash with traffic police
यातायात पुलिसकर्मी से भिड़े युवक - फोटो : अमर उजाला

उरई के मनसापूर्ण हनुमान मंदिर के पास बुलेट में नंबर प्लेट नहीं लगाने पर यातायात पुलिसकर्मी ने वाहन की फोटो खींचने का प्रयास किया तो युवक उससे विवाद करने लगे। देखते ही देखते मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और पुलिसकर्मी से अभद्रता करते रहे। करीब आधे घंटे तक मौके पर हंगामा चलता रहा।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में युवक पुलिसकर्मी से कहते सुनाई दे रहे हैं, नंबर प्लेट नहीं लगाएंगे, जितने चालान करने हों कर लो।” इसके बाद युवक पुलिसकर्मी से नौकरी करने आए हो तो ढंग से नौकरी करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक कथित तौर पर पुलिसकर्मी को अंजाम भुगतने की धमकी भी देते सुनाई दे रहे हैं। आसपास मौजूद लोग लगातार उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन विवाद काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की पुलिस स्तर से पुष्टि होना बाकी है। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई की जानकारी भी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed