फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Used to talk obscenely on phone, young man beaten up in public, video goes viral

Jalaun: फोन पर करता था अश्लील बातें, युवक की सरेराह हुई पिटाई, वीडियो वायरल

Thu, 10 Oct 2024 11:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Oct 2024 11:36 PM IST
सार

Jalaun News: फोन पर अश्लील बातें करने पर युवक को सास-बहू ने बीच सड़क पर जमकर पीटा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Jalaun: Used to talk obscenely on phone, young man beaten up in public, video goes viral
युवक की पिटाई - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फोन पर अश्लील बातें करना एक युवक को भारी पर गया। सास-बहू ने युवक की बीच सड़क पर थप्पड़ों व चप्पलों से पीटा। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि युवक पिछले कई महीनों से उसे फोन कर परेशान कर रहा था। वह अश्लील बातें और कमेंट करता था।
विज्ञापन


वह जब भी घर से निकलती तो युवक पीछा करने लगता। युवक ने महिला का नंबर भी पता लगा लिया था। वह महिला को इतना फोन करता कि घर का काम करना तक मुश्किल हो गया। महिला को जब कुछ समझ नहीं आया तो उसने परेशान होकर यह बात अपनी सास को बताई।
विज्ञापन


दोनों ने युवक को मिलने के लिए बुलाया। फिर बीच सड़क पर उसकी चप्पल, लात-घूंसों और थप्पड़ों से पिटाई की। सास ने बताया कि उसने उसकी कोतवाली में भी शिकायत की जिस पर पुलिस ने युवक को समझा दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी युवक उसे परेशान कर रहा था। इस वजह से परेशान होकर उसने युवक की पिटाई की है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed