{"_id":"681394ccb5013e5c57083f38","slug":"jalaun-student-dies-after-falling-from-the-roof-due-to-fear-of-monkeys-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: बंदरों से डरकर छत से गिरकर छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: बंदरों से डरकर छत से गिरकर छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 01 May 2025 09:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 May 2025 09:11 PM IST
सार
Jalaun News: कपड़े उठाने गई छात्रा बंदरों से डरकर छत से नीचे गिर गई। अस्पताल ले जाते समय छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन
अंजली की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कक्षा आठ की छात्रा बंदरों के डर से छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय छात्रा ने दम तोड़ दिया। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर निवासी प्रताप दोहरे नगर के मोहल्ला खंडेराव में किराये के मकान में रहकर पानी पूरी का काम करते हैं। परिवार में पत्नी बबली के अलावा दो बेटे विशाल (17) व साहिल (15) एवं बेटी अंजली (13) हैं। अंजली कक्षा आठ की छात्रा थी। गुरुवार दोपहर अंजली स्कूल से आने के बाद घर पर थी।
शाम करीब चार बजे वह छत पर कपड़े उठाने गई थी। इसी दौरान अचानक वहां बंदरों का झुंड आ गया। बंदरों को देखकर अंजली नीचे की ओर भागी। भागते वक्त वह संतुलन खो बैठी और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
अंजली के गिरने की आवाज सुनकर परिजन तत्काल उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घर में सबसे छोटी बेटी अंजली दोनों भाइयों की लाडली थी। भाई उसके साथ ही बैठकर खाना खाते थे। अंजली के मौत से दोनों भाई व परिजन बेहाल हैं। मोहल्ले के लोगों के अनुसार अंजली पढ़ाई में भी काफी होशियार थी। लेकिन मोहल्ले में बंदरों के आतंक ने उसकी जान ले ली।