फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Speeding car drags motorcyclists for 100 meters; two dead, one critical

जालौन में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को 100 मीटर तक घसीटा, दो की मौत; एक गंभीर

Wed, 15 Jul 2026 11:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 15 Jul 2026 11:47 PM IST
सार

घटना औरैया-जालौन हाईवे पर हुई। दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। , हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। 

विज्ञापन
Jalaun: Speeding car drags motorcyclists for 100 meters; two dead, one critical
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया-जालौन स्टेट हाईवे पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक और सवारों को करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम जखा निवासी कुलदीप (52), छोटे खां उर्फ कुंदन (45) और कमलेश (30) बाइक में पेट्रोल डलवाने गए थे। बताया कि गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन न मिलने से वह दोपहर करीब एक बजे कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदारीपुर स्थित कट के पास पेट्रोल पंप की ओर मुड़ रहे थे। इसी दौरान जालौन की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक सहित सवारों को करीब सौ मीटर दूर तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इस बीच चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कुलदीप और छोटे खां उर्फ कुंदन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल कमलेश को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।

 

थानाध्यक्ष कुठौंद जगदंबा द्विवेदी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

कुलदीप खेती किसानी करते थे। उनके दो बच्चे हैं। छोटे खां उर्फ कुंदन हैदराबाद में पानीपूरी का धंधा करता था। बताया कि गांव में एक कार्यक्रम होने की वजह से वह यहां शामिल होने आए थे। उनके तीन बच्चे हैं। पत्नी रूबी का पति की मौत से रो रोकर बुरा हाल है। एक साथ दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed