फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: soldier on leave died due to electric shock

Jalaun: छुट्टी पर आए फौजी की करंट लगने से मौत, छह माह पहले हुई थी शादी

Thu, 13 Jun 2024 05:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Jun 2024 05:17 PM IST
सार

Jalaun News: छुट्टी पर आए फौजी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Jalaun: soldier on leave died due to electric shock
रामनरेश यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई के मुहम्मदाबाद में निर्माणाधीन मकान की हौद में पानी का छिड़काव करते समय फौजी की करंट लगने से मौत हो गई। मकान की दूसरी मंजिल पर काम कर रहे मजदूर जब नीचे उतरे तो फौजी को हौद में पड़ा देख खलबली मच गई। जानकारी पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे, पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फौजी 15 दिन पहले छुट्टी पर आया था।
विज्ञापन


डकोर कोतवाली क्षेत्र के कहटा गांव निवासी तुलसीराम यादव का 27 वर्षीय बेटा रामनरेश यादव फौज में था। इस वक्त वह 25वीं बटालियन राज रायफल में जम्मू कश्मीर में तैनात था। 15 दिन पहले वह एक महीने की छुट्टी लेकर घर आया था। जहां कुछ समय पहले उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजनारी रोड स्थित लल्ला धाम के पास प्लाट का निर्माण करा रहा था। बुधवार को भी वह निर्माणाधीन मकान में चल रहा काम देखने आया था। इसी दौरान वह मकान के हौद में उतरकर पानी का छिड़काव कर रहा था। तभी मोटर की केबल से करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मकान की दूसरी मंजिल पर काम कर रहे मजदूर जब नीचे उतरे तो फौजी को हौद में मृत पड़ा देख सन्न रह गए। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। चाचा करन सिंह ने बताया कि वह एक माह की छुट्टी लेकर घर आया था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से मां ऊषा देवी, पत्नी अर्चना यादव सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मौत की दुखद खबर की सूचना मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

 

छह माह पहले हुई थी शादी
फौजी रामनरेश यादव की 7 दिसंबर 2023 को हमीरपुर जिले के टोला निवासी अर्चना के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वहड्यूटी पर चला गया था। 15 दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आया था। रामनरेश के आने से घर के सभी लोग खुश थे, लेकिन बुधवार को जैसे ही उसकी मौत की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। पत्नी अर्चना बेसुध होकर गिर पड़ी, उसके मुंह से बस यहीं निकल रहा था कि अब उसका क्या होगा। उसकी मौत से गांव में मातम पसरा है।

 
विज्ञापन

सुबह पहुंच गए बटालियन के साथी, सभी की आंखें नम
रामनरेश यादव जम्मू कश्मीर में 25वीं बटालियन राज रायफल में नायक के पद पर तैनात था। छुट्टी पर आने से वह अपने साथियों से बोला कि छुट्टी खत्म होने के बाद जल्द ही वापस आऊंगा। लेकिन बुधवार की रात जब अधिकारियों ने रामनरेश की मौत की खबर साथियों को सुनाई तो सभी की आंखें नम हो गई। उसकी बटालियन के साथी गांव आ गए और राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार कर किया गया। इस दौरान हर व्यक्ति गमगीन नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed