फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Petrol pump employee assaulted accused pointed a revolver and hurled casteist slurs

जालौन: पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट, रिपॉल्वर तानकर दीं जातिसूचक गालियां, अवैध असलहे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 02:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Himanshu Awasthi Updated Mon, 14 Sep 2026 02:04 PM IST
सार

Jalaun News: छिरिया सलेमपुर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर शराब के नशे में एक युवक ने सेल्समैन के साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। आरोप है कि इसके बाद उसने सेल्समैन पर अवैध रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी भी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
Jalaun Petrol pump employee assaulted accused pointed a revolver and hurled casteist slurs
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले में इंडियन ऑयल के छिरिया सलेमपुर स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार को किसी बात को लेकर सेल्समैन सौरभ दोहरे और शिवम जादौन के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि शराब के नशे में शिवम ने सेल्समैन के साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। इसके कुछ देर बाद वह घर से अवैध रिवाल्वर लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा और सेल्समैन पर रिवॉल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन



विज्ञापन



घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से अवैध रिवॉल्वर बरामद कर आरोपी शिवम जादौन निवासी छिरिया सलेमपुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed