फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: One crore stolen from jewellery shop

जालौन: ज्वेलर्स की दुकान से एक करोड़ की चोरी, एक कुंतल चांदी और एक किलो सोना ले गए बदमाश

Mon, 09 May 2022 10:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 May 2022 10:52 AM IST
सार

जालौन जिले में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बदमाशों ने एक किलो सोना और एक कुंतल चांदी पार कर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Jalaun: One crore stolen from jewellery shop
जांच पड़ताल करते सीओ संतोष कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई में कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर में सराफा व्यापारी कृष्ण कुमार सोनी के घर में रविवार रात को बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। असलहों से लैस बदमाश सर्राफ के घर से एक किलो सोना और एक कुंतल चांदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


कुठौंद थाना क्षेत्र में हुई इस बड़ी वारदात से पुलिस-प्रशासन बुरी तरह हिल गया है। बदमाशों ने रात में गैस कटर से पहले दरवाजे को काटा और फिर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को पीछे की तरफ घुमाते हुए घर में प्रवेश किया। इसके बाद वहां पर रखे सोने-चांदी के करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए।
विज्ञापन


आवाज सुनकर सर्राफ की मां किरण और छोटा भाई सागर जाग गया, जिन्हें देख बदमाशों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और इत्मीनान से चोरी करते हुए मौके से भाग गए। जैसे तैसे सागर ने गेट को धक्का देकर खोला तब तक बदमाश पूरा सामान लेकर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कुठौंद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं क्षेत्र में बड़ी वारदात की जानकारी जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को हुई तो वह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। सर्राफ की दुकान और मकान मदारीपुर में सिरसा रोड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed