Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में अधिवक्ता का कत्ल: चाचा कहकर मांगी मदद, एक हजार रुपये भी दिए; हाईवे पर इस बहाने से बुलाया और मार डाला

Wed, 04 Nov 2026 12:03 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 04 Nov 2026 12:03 PM IST
सार

बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के मामले में कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। फिर भी अधिवक्ताओं का आक्रोश शांत नहीं हुआ है। वहीं, जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मोनू ने रामपुर में चल रहे मुकदमे को निपटवाने के बहाने वकील से नजदीकी बढ़ाई थी। एक हजार रुपये फीस देकर दो दिन बाद आने की बात कहकर लौट गया था। शनिवार को जमीन के विवाद में जालौन से कार से अपहरण के बाद अधिवक्ता की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Jalaun Lawyer Murder: Monu Posed as Nephew, Paid ₹1,000 and Lured Him Into a Trap
jalaun lawyer murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जालौन के कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के मामले में परिजनों और अधिवक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात कालपी कोतवाली प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने कालपी नगर में मार्च निकालकर विरोध जताया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।


उन्होंने मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराने, परिवार को पांच करोड़ रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि बुधवार तक मुख्य आरोपी मोनू यादव गिरफ्तार नहीं हुआ तो अधिवक्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। 
Trending Videos
Jalaun Lawyer Murder: Monu Posed as Nephew, Paid ₹1,000 and Lured Him Into a Trap
वकील का नहर में मिला शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं जिला न्यायालय में भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उधर पुलिस की कार्यशैली को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने सोमवार देर रात कालपी कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह राजेश कुमार सिंह को कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 
Jalaun Lawyer Murder: Monu Posed as Nephew, Paid ₹1,000 and Lured Him Into a Trap
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की कार्रवाई तेज करने के लिए स्वाट टीम का गठन किया गया है। इसमें एसआई अशोक कुमार, निरंजन सिंह, अमरनाथ शर्मा, अजीत कुमार गौतम, मनोज कुमार और रवि कुमार को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jalaun Lawyer Murder: Monu Posed as Nephew, Paid ₹1,000 and Lured Him Into a Trap
शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सुरेश चंद्र रावत का कहना है कि कोतवाली प्रभारी के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। लाइन हाजिर करना निलंबन या दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि कार्यक्षेत्र में बदलाव की श्रेणी में आता है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Jalaun Lawyer Murder: Monu Posed as Nephew, Paid ₹1,000 and Lured Him Into a Trap
इसी जैक से हमला कर वकील की हत्या की गई थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक हजार रुपये फीस देकर जाल में फंसाया
साजिश के तहत मोनू अपने साथी के साथ अधिवक्ता गयादीन के पास पहुंचा। उसने उनसे कहा कि चाचा, मैं एक बड़े मामले में फंस गया हूं। रामपुरा में मुकदमा चल रहा है, किसी तरह इसे निपटवा दीजिए। उसने अधिवक्ता से मुकदमे में पैरवी करने और मदद करने का आग्रह किया। इसके बाद कहा कि चाचा, दो दिन बाद आऊंगा। तब तक एक हजार रुपये फीस रख लीजिए और मेरी फाइल तैयार कर लीजिए। इस बातचीत के बाद अधिवक्ता को शायद अंदाजा भी नहीं था कि मदद मांगने के बहाने उनके आसपास मौत का जाल बुना जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed