फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun: OHE broken, Jhansi-Kanpur route stalled for three and a half hours

Jalaun: ओएचई टूटी, झांसी-कानपुर रूट साढ़े तीन घंटे ठप रहा, छपरा सहित 4 ट्रेनों को रास्ते में रोका

Tue, 20 Dec 2022 11:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Dec 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: OHE broken, Jhansi-Kanpur route stalled for three and a half hours
ओएचई का तार टूटा - फोटो : अमर उजाला

झांसी-कानपुर रेलमार्ग के उरई भुआ सेक्शन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे ओवरब्रिज के नीचे से निकली ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) का तार टूट गया। इससे लगभग साढ़े तीन घंटे रेल यातायात प्रभावित रहा। तार टूटने से छपरा एक्सप्रेस बीच रास्ते में तीन घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही।

विज्ञापन


वहीं, कई अन्य ट्रेनों को भी दूसरे स्टेशनों पर रोके जाने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। यार्ड में मंगलवार दोपहर 3:45 बजे ओएचई टूट गई। भुआ स्टेशन पर तैनात स्टेशन अधीक्षक ने इसकी जानकारी उरई रेलवे स्टेशन अधीक्षक और टीआरडी के अधिकारियों को दी। इस पर टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


ओएचई लाइन को 7:20 बजे तक मरम्मत के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सका। वहीं, लाइन टूटने के बाद बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल प्लेटफार्म नंबर तीन पर तीन घंटे 20 मिनट तक खड़ी रही। गोरखपुर से एर्नाकुलम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस को आटा रेलवे स्टेशन, गोरखपुर से पनवेल जाने वाली ट्रेन को कालपी स्टेशन, छपरा से मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस को पुखरायां स्टेशन पर एक घंटे से ज्यादा समय तक रोकने के बाद संचालन शुरू किया जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed