फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun: lineman died due to electrocution

जालौन: करंट की चपेट में आकर संविदा लाइन मैन की मौत, बवाल, पुलिस ने चटकाई लाठियां, भीड़ ने भी किया पथराव

Tue, 31 Aug 2021 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 31 Aug 2021 10:55 PM IST
सार

एएसपी ने पथराव की बात से इंकार किया है। कहना है कि मौके पर एडीएम और एसडीएम को भी बुलाया गया। मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
Jalaun: lineman died due to electrocution
पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में एचटी लाइन के करंट की चपेट में आकर संविदा बिजली कर्मी की मौत हो गई। गुस्साएं परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर स्टेट हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। काफी समझाने के बाद भी परिजन मुआवजे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते रहे।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने जमीन पर लाठियां पटकर भीड़ को तितर बितर करने का प्रयास किया। तब ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया। जिसमें लगभग आठ पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों को मामूली चोट आई है। करीब एक से डेढ़ घंटे के बाद जाम हट सका।
विज्ञापन


तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी ने पथराव की बात से इंकार किया है। कहना है कि मौके पर एडीएम और एसडीएम को भी बुलाया गया। मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। मंगलवार की शाम करीब सात बजे के आसपास सहजादपुर पूरा गांव निवासी संविदा लाइन मैन अखिलेश (30) कुकरगांव के नजदीक खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी अचानक 11 हजार वोल्ट लाइन में करंट उतर आया। जिससे करंट की चपेट में आकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही उसके गांव के लोग परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए और शव रखकर जाम लगा दिया।

जिससे हाईवे का यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर ट्रकों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली के साथ आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और भीड़ को समझाने का प्रयास करने लगी। आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग और दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

भीड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं। भीड़ को हटाकर शव कब्जे में लेने के लिए पुलिस ने जमीन पर लाठियां पटकनी शुरू कीं तो कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया। इस पर पुलिस ने दोबारा लाठियां चटकाकर भीड़ को किसी तरह हटाया।

महिला सिपाहियों ने भी लाठी और हेलमेट के साथ मोर्चा संभाला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर जाम हटवाया। अखिलेश के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 6 माह पहले ही वंदना से हुई थी। वह चार साल से बिजली विभाग में संविदा पर काम कर रहा था। अखिलेश के तीन भाई और दो बहनें हैं।

मां माया देवी और पत्नी वंदना का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों का आरोप है कि जब अखिलेश ने शट डाउन लिया था तो लाइन किसने चालू कर दी।  देर रात साढ़े नौ बजे के आसपास यातायात सामान्य होना शुरू हो सका। एएसपी का कहना है कि फिलहाल सिपाहियों के चुटहिल होने की बात जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed