{"_id":"645a84e02d231aa05c0ff607","slug":"jalaun-groom-ran-away-from-mandap-after-not-getting-plot-in-dowry-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: दहेज में प्लाट न मिलने पर मंडप से भागा दूल्हा, पुलिस ने समझौता कराकर शादी कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: दहेज में प्लाट न मिलने पर मंडप से भागा दूल्हा, पुलिस ने समझौता कराकर शादी कराई
Tue, 09 May 2023 11:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 09 May 2023 11:11 PM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में दहेज में प्लाट न मिलने दूल्हा मंडप से भाग गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले के महेवा में दहेज में प्लाट न मिलने पर दूल्हा शादी के मंडप से भाग निकला और किसी के घर में जाकर बैठ गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दूल्हे को पकड़कर न्यामतपुर चौकी ले गई। इसके बाद समझौता हुआ और पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई।
विज्ञापन
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के मलथुआ गांव निवासी युवक की शादी कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के बिझैरा गांव निवासी युवती से तय हुई थी। दोनों की 08 मई को शादी थी। लड़की का पिता न होने की वजह से उसके नाना और मामा शादी करवा रहे थे। लड़की पक्ष शादी के लिए न्यामतपुर पहुंच गया। शादी समारोह एक गेस्ट हाउस से था। रात को मलथुआ निवासी दूल्हा भी बारात लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
रात में टीका और बरात चढ़त की सभी रस्में पूरी की गईं। चढ़ावे के बाद दूल्हे ने न्यामतपुर में प्लाट की रजिस्ट्री के कागजात मांगे तो दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। विवाद होने पर दूल्हा मौका लगते ही गेस्ट हाउस से निकल गया। किसी तरह पुलिस दूल्हे को लेकर गेस्ट हाउस पहुंची। चौकी इंचार्ज न्यामतपुर अशोक कुमार सिंह यादव का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद था, समझा बुझाकर शादी करा दी गई है।
विज्ञापन