फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Family members put up a roadblock by placing the body of student

Jalaun: छात्र की मौत पर परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, पुलिस से धक्कामुक्की

Sun, 18 May 2025 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 May 2025 07:49 PM IST
सार

Jalaun News: बाइक की टक्कर से घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया। इस दौरान पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई।

विज्ञापन
Jalaun: Family members put up a roadblock by placing the body of student
भूपेंद्र सिंह की फाइल फोटो व सड़क पर जाम लगाए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाइक की टक्कर से घायल युवक की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने शव रखकर आरोपी को भगा देने का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सहित तीनों थानों का पुलिस फोर्स मौके पहुंच गया। सीओ ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने जाम नहीं खोला। पुलिस कर्मियों से बहस होेने लगी। इस पर परिजनों की धक्कामुक्की हो गई। गुस्साए परिजनों ने दोबारा जाम लगा दिया और डीएम व एसपी को बुलाने की जिद पर अड़ गए।

विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव निवासी पंचम सिंह का पुत्र भूपेंद्र सिंह (20) बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह गोहन के रज्जनदेवी हेमंत कुमारी महाविद्यालय से पढ़ाई कर रहा था। 14 मई को वह सड़क पर टहल रहा था। तभी गांव के ही अनिल दोहरे ने बाइक से उसे पीछे से टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे ग्वालियर ले गए। जहां शनिवार की रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार को जब उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने आरोपी को गांव से भगा देने का आरोप लगाते हुए कुठौंद रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ राम सिंह व एसडीएम मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसडीएम का चालक अनिल कुमार जाम लगाए परिजनों का वीडियो बनाने लगा। तभी परिजनों ने विरोध कर उसका मोबाइल खींचने का प्रयास किया। इस पर पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की होने लगी। मामला बढ़ता देख एसडीएम व सीओ ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन वह फिर भी नहीं माने और दोबारा जाम लगा दिया। तीन घंटे से जाम लगा है, और लोग निकलने के लिए परेशान हैं। परिजन डीएम व एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। उसकी मौत से मां रेखा देवी, बहन अनामिका,राधिका बाबा अनुरुद्ध सिंह का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ राम सिंह का कहना है कि परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed