{"_id":"6aa700f830c00cd1280040d7","slug":"incomplete-namami-gange-work-leaves-villagers-struggling-for-water-orai-news-c-224-1-ori1005-149627-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नमामि गंगे का आधा अधूरा काम, पानी के लिए परेशान ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नमामि गंगे का आधा अधूरा काम, पानी के लिए परेशान ग्रामीण
विज्ञापन
माधौगढ़। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रूपापुर में लगभग पांच साल पहले नमामि गंगे परियोजना के तहत बनाई गई पानी की टंकी अब तक ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध नहीं करा सकी है। गांव में पाइप लाइन का काम भी आधा-अधूरा होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। नाराज ग्रामीणों ने रविवार दोपहर अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
पेयजल की समस्या दूर करने के उद्देश्य से शासन ने नमामि गंगे परियोजना के तहत पानी की टंकियों का निर्माण कराया गया। वर्ष 2020-21 में रूपापुर में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। इसके साथ ही गांव में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ, लेकिन पांच साल से अधिक समय बीतने के बाद भी न तो पाइप लाइन का कार्य पूरा हो सका और न ही टंकी से पानी की सप्लाई शुरू हुई।
ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की टंकी निर्माण के बाद से ही बंद पड़ी है। पाइप लाइन भी कई स्थानों पर आधी-अधूरी बिछी हुई है। टंकी से पानी की सप्लाई शुरू न होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दूर लगे हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि अधूरी पाइप लाइन का कार्य जल्द पूरा कराकर पानी की टंकी से नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। इस दौरान अनूप राठौर, कुलदीफ सिंह, हरीशंकर, शिवनारायण, अमोल सिंह, नरेश प्रजापति, राजेंद्र, सिमरन राठौर, राजबहादुर, दशरथ, शिवराम, अनिल आदि रहे।
वर्जन
गांव में पाइप लाइन का कार्य पूरा कराने और पानी की टंकी चालू कराने के लिए जल्द आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
- प्रेमचंद्र मौर्य, एडीएम, नमामि गंगे