फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The wife is now tormented by regret at every moment.

Jalaun News: पत्नी को अब हर पल सता रहा पछतावा

Mon, 14 Sep 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The wife is now tormented by regret at every moment.
फोटो - 23 अनिल की फाइल फोटो
उरई। काश, मैं पहले ही उसके लिए मछली बना देती... यह कहते-कहते रचना की आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। घर में मछली न बनने पर नाराज होकर नाले में कूदे पति अनिल कुमार (40) का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। पति की तलाश में पीएसी और स्थानीय गोताखोर लगातार जुटे हैं, लेकिन हर गुजरते घंटे के साथ परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी अनिल शुक्रवार शाम बाजार से अंडे और मछली लेकर घर पहुंचा था। उसने पत्नी रचना से मछली और अंडे बनाने को कहा था। रचना ने बताया कि बेटा मछली नहीं खाता, इसलिए उसने केवल अंडे बना दिए। बाद में मछली न बनी देख अनिल नाराज हो गया और घर में हंगामा करने लगा। उसने सामान भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


अनिल के गुस्से को देखते हुए रचना ने उसे कमरे में बाहर से बंद कर दिया। कुछ देर बाद अनिल पीछे के रास्ते से निकलकर घर के पास बह रहे नाले में कूद गया। रचना ने उसे तेज बहाव में बहते देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की। शनिवार को स्थानीय गोताखोर और रविवार को पीएसी की टीम ने भी नाले में काफी दूर तक अभियान चलाया, लेकिन अनिल का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर आहट पर लौटने की उम्मीद

दो दिन से रचना की निगाहें नाले की ओर लगी हैं। परिवार का कोई सदस्य नाले की तरफ से लौटता दिखाई देता है तो वह उम्मीद से उसकी ओर देखने लगती है। पति के नहीं मिलने से घर में मातम जैसा माहौल है।


रचना बार-बार यही कह रही है कि काश, उस दिन मैं उसके लिए पहले ही मछली बना देती। बात इतनी नहीं बढ़ती और शायद वह गुस्से में ऐसा कदम नहीं उठाता। सीओ सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है।

फोटो - 23 अनिल की फाइल फोटो

फोटो - 23 अनिल की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed