{"_id":"6991e09fde5c857b5f0a07c8","slug":"jalaun-drunken-youth-shoves-rpf-personnel-chases-them-with-a-brick-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: नशे में धुत युवक ने आरपीएफ से की धक्का-मुक्की, ईंट लेकर दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: नशे में धुत युवक ने आरपीएफ से की धक्का-मुक्की, ईंट लेकर दौड़ाया
Sun, 15 Feb 2026 08:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 15 Feb 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
युवक ने आरपीएफ से की धक्का-मुक्की
- फोटो : अमर उजाला
झांसी कानपुर रेलखंड पर आरपीएफ की स्पेशल टीम के साथ उरई स्टेशन पर अभद्रता की गई। नशे में धुत एक युवक ने टीम के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की का प्रयास किया और एक सिपाही को ईंट लेकर दौड़ा लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव का कहना है कि चार आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया है। इसके कारण पनवेल एक्सप्रेस दस मिनट खड़ी रही। यह ट्रेन सुबह 11.02 बजे पहुंची और 11.12 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) में झांसी आरपीएफ की चार सदस्यीय स्पेशल टीम ने चेकिंग के दौरान चार वेंडरों को पकड़ा। यह पेंट्रीकार के वेंडर थे, जिनका कुछ दिन पहले रेलवे से अनुबंध खत्म हो गया था। इनको लेकर जैसे ही टीम उरई स्टेशन पर उतरी, तभी प्लेटफार्म पर घूम रहा नशेबाज उलझ गया। सूचना पाकर सिपाही मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। इधर, टीम पकड़े गए वेंडरों को लेकर आरपीएफ थाने पहुंची और रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की। जीआरपी इंस्पेक्टर नागेंद्र सरोज का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन