{"_id":"641842510013fcc82b0de049","slug":"jalaun-cut-remains-of-cattle-found-in-sacks-in-noon-river-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: नून नदी में मवेशियों के कटे अवशेष बोरियों में मिले, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: नून नदी में मवेशियों के कटे अवशेष बोरियों में मिले, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 20 Mar 2023 04:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 20 Mar 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
मवेशियों के अवशेष निकलवाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नून नदी में दो बोरियों में मवेशियों के कटे अवशेष मिले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे आटा थाना एसओ ने जेसीबी से अवशेषों को जंगल में दफना दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह आटा थाना क्षेत्र के ग्राम भदरेखी के बाहर से निकली नून नदी में कुछ लोग गए थे। जिन्हें पानी में दो बोरिया मिलीं। बताया गया कि बोरियों में मवेशियों के कटे हुए अवशेष थे। जैसी ही इसकी सूचना गांव मे फैली तो लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर आटा थाना एसओ अर्जुन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जिन्होंने जेसीबी से अवशेषों को जंगल मे दफना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों द्वारा बोरियों को नदी में फेंका गया है। उन्होंने कहा कि या तो आसपास के इलाकों में गोकशी हो रही है। या फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन