फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rain pauses; mercury rises by six degrees.

Jalaun News: बारिश पर लगा ब्रेक, छह डिग्री चढ़ा पारा

Mon, 28 Sep 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rain pauses; mercury rises by six degrees.
उरई। दो दिन तक लगातार हुई बारिश के बाद रविवार को मौसम ने करवट बदल ली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ और जिले में बारिश पर ब्रेक लग गया। सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिन में धूप निकलने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 29 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले शुक्रवार और शनिवार को हुई करीब 120 मिलीमीटर बारिश से जिले में जनजीवन प्रभावित रहा था। लगातार बारिश के कारण तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई थी। शनिवार को अधिकतम तापमान महज 23 डिग्री सेल्सियस रहने से सितंबर के आखिरी दिनों में लोगों को ठंडक का अहसास होने लगा था। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही और खेतों में भी पानी भर गया था। बारिश के कारण खरीफ की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

इसके बाद मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी ने रविवार से बारिश थमने और मौसम साफ होने का पूर्वानुमान जताया था। रविवार को उनका अनुमान सही साबित हुआ। दिनभर जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई। सुबह से मौसम खुला रहा और दोपहर में धूप निकलने के साथ तापमान तेजी से बढ़ा। अधिकतम तापमान शनिवार के 23 डिग्री से बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह लगातार बढ़ेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी के अनुसार अब अगले सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां थमने के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर तक जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed