{"_id":"6a95afe8118a60b3430ec618","slug":"jalaun-attempted-molestation-of-a-minor-girl-buying-pizza-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: पिज्जा लेने गई नाबालिग से छेड़छाड़ की कोशिश, विरोध पर चाकू दिखाकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: पिज्जा लेने गई नाबालिग से छेड़छाड़ की कोशिश, विरोध पर चाकू दिखाकर धमकाया
Mon, 31 Aug 2026 10:18 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग रविवार देर शाम बजरिया स्थित कैफे में पिज्जा लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बजरिया गणेशगंज निवासी शरद ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। आरोप है नाबालिग ने विरोध किया तो शरद ने कथित तौर पर चाकू निकालकर उसे धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद नाबालिग ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन कैफे पहुंचे और शरद को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची उरई कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
नाबालिग की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।