{"_id":"6a95abac1685dbfa140908d7","slug":"jalaun-youth-arrives-with-an-axe-after-being-stopped-from-playing-cards-outside-a-house-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: घर के बाहर ताश खेलने से रोकने पर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा युवक, धमकी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: घर के बाहर ताश खेलने से रोकने पर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा युवक, धमकी का वीडियो वायरल
Mon, 31 Aug 2026 10:14 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर ताश खेलने से मना करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि वह हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
विज्ञापन
आटा निवासी इंदल ने थाने में तहरीर दी है। इंदल ने बताया कि 28 अगस्त की रात करीब आठ बजे वह घर पर रिश्तेदारों को खाना खिला रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक व दो-तीन अज्ञात लोग उसके घर के बाहर ताश खेलने लगे। उसने घर के दरवाजे के पास ताश खेलने से मना किया तो आरोप है कि युवक गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक का पिता हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंच गया और उसे धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना से घबराए इंदल ने पीआरवी पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग गए। आटा थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन