{"_id":"6a946fb55f1ca4446e091829","slug":"no-trace-of-the-youth-missing-in-the-vast-waters-of-the-pahuj-river-even-after-48-hours-orai-news-c-224-1-ori1005-148981-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पहूज की अथाह जलधारा में लापता युवक का 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पहूज की अथाह जलधारा में लापता युवक का 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं
विज्ञापन
कोंच। पहूज नदी में लापता युवक हरीशंकर कौरव उर्फ हरी का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर खोज अभियान का दायरा नदीगांव थाना क्षेत्र तक बढ़ा दिया है।
सलैया बुजुर्ग निवासी हरीशंकर (28) गुरुवार शाम नदी में नहाने गया था। वह तेज बहाव में लापता हो गया। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर तभी से उसकी तलाश कर रहे हैं। एक वायरल वीडियो में मऊ मिहौनी पुल के नीचे एक युवक का शव बहता दिखा। कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश पटेल ने बताया कि वीडियो में व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि उसे हरीशंकर मान लेना जल्दबाजी होगी। पुलिस ने मऊ मिहौनी पुल से आगे करीब तीन किलोमीटर तक तलाश की, पर सफलता नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सलैया क्षेत्र का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीआरएफ और पीएसी की बाढ़ राहत टीम अन्य घटनाओं के कारण दूसरे क्षेत्रों में भेज दी गई है।