{"_id":"6a946f653f22bbe61b01da74","slug":"four-additional-coaches-added-to-the-jhansi-memu-no-coaches-added-at-kanpur-orai-news-c-224-1-ori1005-148999-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: झांसी मेमू में चार अतिरिक्त कोच, कानपुर में नहीं जोड़े कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: झांसी मेमू में चार अतिरिक्त कोच, कानपुर में नहीं जोड़े कोच
विज्ञापन
उरई। रक्षाबंधन के बाद रविवार को उरई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। कानपुर से झांसी जाने वाली मेमू ट्रेन में अतिरिक्त कोच न होने से करीब 100 यात्री सवार नहीं हो पाए। रेलवे की तैयारी में कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।झांसी से कानपुर जाने वाली मेमू (64607) में चार अतिरिक्त कोच लगाए गए थे। इससे इस दिशा के यात्रियों को कुछ राहत मिली। हालांकि, कानपुर से झांसी जाने वाली मेमू (64608) में कोई अतिरिक्त कोच नहीं जोड़ा गया। इस असमान व्यवस्था के कारण एक सैकड़ा यात्री ट्रेन में चढ़ने से वंचित रह गए।
यात्रियों ने बताया कि रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार के बाद वापसी की भीड़ पहले से तय होती है। इसके बावजूद दोनों दिशाओं की ट्रेनों में समान रूप से अतिरिक्त कोच नहीं लगाए गए। स्टेशन पर शुरुआत में केवल एक टिकट खिड़की खुली थी। एक यात्री की एक्स हैंडल पर शिकायत के बाद दूसरी खिड़की खोली गई। इससे यात्रियों को कुछ राहत मिली।
कानपुर-झांसी मार्ग पर मेमू ट्रेन यात्रियों के लिए एक प्रमुख साधन है। यात्रियों ने त्योहारों के दौरान भीड़ का अनुमान लगाकर पहले से अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के मुकाबले रोडवेज बस अड्डे पर भी रविवार को भीड़ थी। हालांकि, वहां स्थिति नियंत्रण में रही। यात्रियों को बसों में खड़े होकर सफर करने की नौबत नहीं आई। बस अड्डा प्रभारी पीके गुप्ता ने बताया कि रविवार को यातायात सामान्य रहा।