फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun Accident: Two bike riders died and one injured after being hit by a tractor

Jalaun Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक घायल

Sun, 06 Apr 2025 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Apr 2025 10:38 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसा जयरामपुर के पास हुआ।

विज्ञापन
Jalaun Accident: Two bike riders died and one injured after being hit by a tractor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली क्षेत्र के लुहरगांव निवासी धूराम पाल (43) अपने दोस्त शिवकुमार (45) व ब्रह्मा पाल (27) के साथ शनिवार को एक ही बाइक से ताहरपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां डॉक्टर ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि धूराम को झांसी रेफर कर दिया। रविवार सुबह इलाज के दौरान धूराम की भी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से गांव में मातम पसर गया। परिजनों ने बताया कि दोनों खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि चालक मौके से भाग गया है। ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed