फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun Accident, Bus overturned on the highway, cleaner died and more than 40 injured

Jalaun Accident: हाईवे पर पटा टूटने से पलटी बस, क्लीनर की मौत और 40 से अधिक घायल, मची-चीख पुकार

Thu, 11 May 2023 10:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 May 2023 10:41 AM IST
सार

Jalaun News: कालपी कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में परिचालक की मौत हो गई, जबकि तीन दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं।

विज्ञापन
Jalaun Accident, Bus overturned on the highway, cleaner died and more than 40 injured
जालौन सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में कालपी कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें साईं मंदिर के पास अहमदाबाद से कानपुर जा रही शताब्दी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई, जबकि बस परिचालक की मौत हो गई।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बस का पटा टूटने से हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और यातायात भी बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उरई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे शताब्दी बस अहमदाबाद से कानपुर जा रही थी। बस जैसे ही कालपी कोतवाली के हाईवे स्थित साईं मंदिर के पास पहुंची, तभी बस का पटा टूट गया। बस चला रहे चालक का स्टेयरिंग से संतुलन बिगड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस परिचालक की मौके पर ही मौत
इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जाकर पलट गई। हादसे में बस परिचालक पप्पन (40) पूना निवासी की दबकर मौत हो गई। वहीं, हादसे में कई सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को निकालकर एम्बुलेंस द्वारा उरई मेडिकल कॉलेज भेजा है।

हादसे में ये हुए हैं घायल
जालौन सड़क हादसे में बस चालक मोहम्मद शब्बीर निवासी गुना, महेश परिहार निवासी हमीरपुर, दिलीप कुमार हमीरपुर, कुन्नू निवासी इलाहाबाद, शहादा खातून निवासी अहमदाबाद, श्यामू निवासी खागा फतेहपुर आदि घायल हो गए हैं। इनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed