फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jaipuria Bridge to be operational before Diwali

Kanpur News: दीपावली से पहले चालू होगा जयपुरिया पुल

Sun, 21 Sep 2025 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Jaipuria Bridge to be operational before Diwali
कानपुर। सांसद रमेश अवस्थी ने शनिवार को छावनी क्षेत्र में निर्माणाधीन जयपुरिया रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। दीपावली से पहले शहरवासियों को इस पुल की सौगात देने और इस पर यातायात शुरू कराने का दावा किया। इसके लिए सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार सेन और अधिशाषी अभियंता एसके सुमन से निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने सांसद को बताया कि ओवरब्रिज का अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य 15 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल दीपावली से पहले आम जनता के लिए पूरी तरह से खोलने का आश्वासन दिया। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए ताकि जनता को यह सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान भाजपा छावनी मंडल अध्यक्ष सुमित तिवारी सहित अन्य भाजपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed