फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   It rained intermittently throughout the day, the weather was pleasant

Kanpur News: दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश, मौसम खुशगवार

Fri, 18 Jul 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
It rained intermittently throughout the day, the weather was pleasant
उन्नाव। पिछले 24 घंटे में शहर में रुक, रुककर बारिश होती रही। औसत पांच मिमी बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं खेती किसानी के कार्यों में तेजी आ गई।
विज्ञापन

बुधवार रात आठ बजे से हल्की बारिश शुरु हुई थी। पूरी रात बूंदाबांदी होती रही। गुरुवार सुबह भी यही स्थिति रही। पूरे दिन कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। कलक्ट्रेट से मिले आंकड़ों के अनुसार, जनपद में औसत पांच मिमी बारिश हुई। इसमें सबसे ज्यादा सदर में छह, सफीपुर में तीन, हसनगंज में 12, पुरवा में 13 और बीघापुर व बांगरमऊ में बारिश शून्य रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने लगा है। इसी कारण लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश से अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान जहां 33 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 4.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। अगले पांच दिनों तक हल्के बादल रहेंगे। 20 जुलाई तक तेज हवाएं, गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed