फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   It hasn't rained half the normal yet

अभी सामान्य से आधी नहीं हुई बारिश

Tue, 03 Aug 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
It hasn't rained half the normal yet
कानपुर देहात। जिले में कई दिनों से हो रही बारिश ने जहां कहर बरपा रखा है वहीं कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अभी भी सामान्य से आधी बारिश नहीं हुई है। जुलाई में होने वाली सामान्य 236 के सापेक्ष महज सौ मिलीलीटर बारिश हुई है। अधिकारी अगस्त में भारी बारिश की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश साल 2013 में हुई थी। इसके बाद साल 2018 में 121 मिली लीटर बारिश हुई थी। तब भी सामान्य से कम बारिश हुई थी। बीते कई दिनों से जिले में हुई बारिश से खेत डूब चुके हैं। जिले में कई जगहों पर सड़कें कट जाने से लोगों का संपर्क तक टूट चुका है। लगातार बारिश से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं कृषि विभाग के मुताबिक अभी भी जिले में सामान्य से आधी बारिश नहीं हुई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जुलाई में 236 मिली लीटर सामान्य बारिश होती है। वहीं जनपद में 31 जुलाई तक सौ मिली लीटर बारिश ही हुई है। इसमें सबसे ज्यादा अकबरपुर तहसील में 135 मिली लीटर बारिश हुई। जबकि सबसे कम मैथा में 85 मिली लीटर हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में सामान्य से आधी बारिश में भी मचेगी तबाही
कृषि विभाग के मुताबिक अगस्त की सामान्य बारिश सबसे ज्यादा 254 मिली लीटर है। इस हिसाब से अगर सामान्य से आधी भी बारिश हुई तो जिले में तबाही मच सकती है। हालांकि बीते नौ साल की बात की जाए तो सबसे ज्यादा बारिश 2018 में 105.80 मिली लीटर हुई थी।
किसानों का हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
जिले में लगातार हुई बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों का हुआ है। धान, तिल के साथ सब्जियों आदि की फसल अधिकांश क्षेत्र में पूरी तरह से डूब चुकी है। हालांकि अभी तक आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है, लेकिन डीएम के निर्देश पर जिले में सर्वे शुरू कर दिया गया है।

कम समय में ज्यादा बारिश होने पर किसानों को दिक्कत हुई है। किसान धान की फसल से पानी निकालकर यूरिया का छिड़काव कर दें। फिर भी दिक्कत होने पर किसान धान की जगह पर बाजरा की बोआई कर सकते हैं। - विनोद कुमार यादव, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed