{"_id":"59998b844f1c1bf24f8b465a","slug":"ips-irs-caught-power-theft-at-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड आईपीएस-आईआरएस के घर बिजली चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड आईपीएस-आईआरएस के घर बिजली चोरी पकड़ी
सुहेल खान, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 20 Aug 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर शहर में एक रिटायर्ड आईपीएस और आईआरएस अफसर के घर भी बिजली चोरी पकड़ी गई। रिटायर्ड आईपीएस ने शमन शुल्क एसेसमेंट जमा कर दिया। इससे बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई जबकि रिटायर्ड आईआरएस अफसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
बिजली चोरी में सर्वोदय नगर विनायकपुर की इन्कम टैक्स कालोनी में रहने वाले रिटायर्ड आईआरएस (इंडियन रेवेन्यू सर्विस) अधिकारी जितेंद्र कुमार सक्सेना पकड़े गए। वह असिस्टेंट इनकम टैक्स कमिश्नर पद से रिटायर हुए हैं। केस्को अफसरों के अनुसार इनके घर में लगे बिजली मीटर से रिमोट से बिजली चोरी की जाती थी।
मीटर में छेद करके एक तार डाला गया था। रिमोट से मीटर बंद और चालू किया जाता था। इसके अलावा इनका कनेक्शन चार किलोवाट का आवंटित था लेकिन मौके पर 14.66 किलोवाट लोड मिला। इनके घर की बिजली काटकर इन पर एक लाख 60 हजार रुपये का बिल बनाया गया है। बकाया जमा न करने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। वहीं विनायकपुर के 51, न्यू सिविल लाइंस में रहने वाले रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी हरिशंकर प्रसाद के घर में भी बिजली चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन
वह डीआईजी पद से रिटायर हुए हैं। तीन किलोवाट के स्वीकृत लोड पर 5.6 किलोवाट लोड मिलने पर बिजली चोरी पाई गई। विभाग ने जुर्माना सहित 90 हजार रुपये का बिल बनाया। उन्होंने मौके पर ही शमन शुल्क एसेसमेंट जमा कर दिया। इसके अलावा गीता नगर के मुन्नालाल, विष्णु स्वरूप मिश्रा, नितिन त्रिपाठी, सुदर्शन कालोनी की आशा कनौजिया, गुरचरन कपूर, रामचंद्र कुशवाहा, लखनपुर की चंद्रकांता चौहान भी बिजली चोरी करते पकड़े गए। इस टीम में सर्वोदय नगर के एक्सईएन जेसी यादव, केस्को प्रवर्तन के एसपी राजेश कुमार, एसडीओ आशीष सिंह तोमर, प्रभारी जेई मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।
-रिटायर्ड आईपीएस और आईआरएस के घर पकड़ी गई बिजली चोरी
-सर्वोदय नगर विनायकपुर में केस्को ने की कार्रवाई
-एक डीआईजी पद तो दूजा इन्कम टैक्स अफसर पद से रिटायर