फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IPHL lab to start in medical college in two weeks, will be convenient

Kanpur News: मेडिकल कॉलेज में दो सप्ताह में शुरू होगी आईपीएचएल लैब, होगी सहूलियत

Fri, 29 May 2026 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 29 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
IPHL lab to start in medical college in two weeks, will be convenient
कानपुर देहात। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने के लिए मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। दो सप्ताह के अंदर कॉलेज के नए भवन में इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब शुरू किया जाएगा। लैब का संचालन शुरू होने से मरीजों को 120 से अधिक प्रकार की जांचें एक ही परिसर में मुहैया होंगी। लैब संचालन के बाद पुराने भवन में चल रही पैथोलॉजी को भी नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसमें एक जगह पर सभी प्रकार की जांचों की सुविधा होगी। मरीजों को कई स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत इस लैब का संचालन किया जाएगा। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में जांचें हो रही है। यहां हर रोज 500 से अधिक मरीजों की जांच की जा रही है। इसके संचालन के बाद पैथोलॉजी को भी इसी लैब में स्थानांतरित कर दिया जाएगा जिसमें हेपेटाइटिस की जांच होगी।
विज्ञापन

इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में संचारी और गैर संचारी रोगों से जुड़ी जांच 24 घंटे होगी। इस प्रयोगशाला में सभी प्रोग्राम के लैब टेक्नीशियन एक ही जगह काम करेंगे। लैब शुरू होने के बाद हेपेटाइटिस, मलेरिया, एड्स, चिकनगुनिया, स्क्रबटाइफस, एक्ट्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम, कालाजार, डायरिया आदि संचारी रोगों से जुड़ी जरूरी जांचें होंगी। कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, गुर्दा, मोतियाबिंद, अल्जाइमर, आईडीएसपी, आरटीपीसीआर समेत समेत अन्य सभी गैर संचारी रोगों की महत्वपूर्ण जांचें की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि लैब के शुरू होने से मेडिकल कॉलेज में मायक्रोबायोलॉजी से संबंधित सारी जांच होने लगेंगी। ऐसे में मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें निजी अस्पताल व बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बताया कि माइक्रोबायोलॉजी में वायरोलॉजी, बैक्टीरियोलॉजी, प्रोटिस्टोलॉजी, माइक्रोलॉजी, इम्यूनोलॉजी और पैरासिटोलॉजी की जांच होती हैं। गंभीर बीमारियों की जांच की सुविधा मिलेगी। बीमारियों से जुड़ी जांच रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर मिलेगी और मरीज के मोबाइल नंबर पर पीडीएफ बनाकर भी भेज दी जाएगी। इससे मरीजों को भी काफी राहत रहेगी।
................................
यूरिन कल्चर, विटामिन एवं हार्मोंस की जांच होंगी

प्राचार्य डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस लैब में वह जांच भी संभव होंगी जो अभी तक पैथलैब में संभव नहीं हैं। इसमें यूरिन कल्चर, विटामिन एवं हार्मोंस की जांच भी की जा सकेंगी, जिससे डॉक्टर पिन प्वाइंट पर पहुंचने पर मरीज का उपचार और दवाएं दे सकेंगे।

.........................
बयान....
मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सेवा जिले में ही मुहैया करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज में लगातार सुविधाओं का इजाफा किया जा रहा है। आईपीएचएल लैब का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। मशीनों की भी खरीद हो चुकी है। 10 जून तक लैब में जांचों की सुविधा मिलने लगेगी।
- डॉ. हरप्रीत सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed