फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   International Yoga Day, Kanpur residents did yoga amid drizzling showers, gave message of healthy India

International Yoga Day: रिमझिम फुहारों के बीच शहरवासियों ने किया योग, स्वस्थ भारत का दिया संदेश, देखें Photos

Wed, 21 Jun 2023 10:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Jun 2023 10:57 AM IST
सार

Kanpur Yoga News: योगा से ही होगा...ये ऐसे ही नहीं कहा जाता। कई बीमारियों का रामबाण इलाज है योग। प्राचीन भारत से योग किया जाता रहा है। अब दुनियाभर में ये मशहूर हो गया है और लोग नियमित तौर पर व्यायाम करते हैं।

विज्ञापन
International Yoga Day, Kanpur residents did yoga amid drizzling showers, gave message of healthy India
International Yoga Day - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्रीनपार्क स्टेडियम में हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ योग कर स्वस्थ भारत का संदेश दिया है। यहां पर जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से योग उत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें शहर के सभी वरिष्ठ अधिकारी, नेतागण और खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

ग्रीनपार्क में योग उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दीप प्रज्वलन कर व तिरंगे गुब्बारे को हवा में उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ मंच पर महापौर प्रमिला पांडेय, एडीजी आलोक सिंह, जिलाधिकारी विशाख जी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि जिस धरती पर हमने जन्म लिया है यह योग की धरती है। यह समर्पण की धरती है। पहले के समय में ऋषि मुनि लोग योग करके अपने को स्वस्थ रखते थे। उसी पद्धति को आज हम वापस ला रहे हैं। आज 21 जून के माध्यम से हम लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

International Yoga Day, Kanpur residents did yoga amid drizzling showers, gave message of healthy India
International Yoga Day - फोटो : अमर उजाला

सामूहिक योग का आनंद ही अलग
समय के साथ-साथ व्यक्ति का विकास होता है। लोगों की शारीरिक क्षमता बढ़ती है, मस्तिष्क का विकास होता है। योग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नहीं बल्कि मस्तिष्क और मन को स्वस्थ रखने के लिए भी है। जब हम लोग सामूहिक रूप से योग करते हैं, तो उसका आनंद ही अलग होता है।

International Yoga Day, Kanpur residents did yoga amid drizzling showers, gave message of healthy India
International Yoga Day - फोटो : अमर उजाला

प्रत्येक का आत्मबल होता है मजबूत
इस तरह का वातावरण निश्चित रूप से हमें एक शक्ति देता है, आपसी व्यवहार, प्यार बढ़ता है। आज मौका है हमें कुछ कर दिखाने का। सभी को आत्म बल के साथ आगे बढ़ना चाहिए। धैर्य बनाकर रखें। आजकल लोगों के अंदर धैर्य नहीं है। दूसरों की बातें सुनने की क्षमता रखें, तभी आत्मबल मजबूत होगा।

International Yoga Day, Kanpur residents did yoga amid drizzling showers, gave message of healthy India
International Yoga Day - फोटो : अमर उजाला

योग गुरु ने दिए टिप्स
आर्ट ऑफ लिविंग योगा टीम के बेंगलुरु आश्रम से आए प्रदीप कुमार पाठक ने लोगों को योग कराया और उन्होंने योग के महत्व को भी बताएं। सबसे पहले उन्होंने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, स्वशासन, अनुलोम विलोम, कपालभाति और ओम का उच्चारण कर आया। उन्होंने पहले लोगों को हर आसान के फायदे बताए।

International Yoga Day, Kanpur residents did yoga amid drizzling showers, gave message of healthy India
International Yoga Day - फोटो : amar ujala

योग के है अनंत फायदे, दुखों को करता है दूर
इसके बाद योगा कराया। उन्होंने कहा कि योग ने लोगों को जोड़ने का काम किया है। इसके अनंत फायदे हैं। योग करने वाले स्वयं के स्वभाव में व्यवस्थित होते हैं। यह एक ऐसा मार्ग है, जो दुखों को भी दूर करता है। साथ ही, स्वास्थ्य जीवनशैली के लिए प्रेरित करता है।

International Yoga Day, Kanpur residents did yoga amid drizzling showers, gave message of healthy India
International Yoga Day - फोटो : अमर उजाला

योग के प्रदर्शन ने मोहा मन
हाल ही में दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर आई सौम्या ओझा योग ने अपना प्रदर्शन दिखा कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद योगी योगासन स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने सामूहिक रूप से मंच पर योग का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर हर कोई तालियां बजाने पर मजबूर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed