फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Inspectors uncle was beaten after threatening him, accused of filing false report on police, case registered o

Fatehpur: फूफा दरोगा की धमकी देकर की मारपीट, पुलिस पर झूठी रिपोर्ट लगाने का आरोप, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Sun, 21 Apr 2024 05:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Apr 2024 05:10 PM IST
सार

Fatehpur News: पीड़ित ने बताया कि रेहान ने जान से मारने की धमकी दी और बोला कि उसका कुछ नहीं होगा। उसका फूफा बिंदकी कोतवाली में दरोगा है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसने 1076 में शिकायत की। पुलिस ने 1076 की शिकायत पर समझौते की झूठी रिपोर्ट लगा दी।

विज्ञापन
Inspectors uncle was beaten after threatening him, accused of filing false report on police, case registered o
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली में फूफा के दरोगा होने की धमकी देकर युवक ने एक घर में घुसकर मारपीट और हंगामा काटा। पुलिस ने एक माह बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ला निवासी रहबर रजा ने बताया कि घर में छोटा भाई मो. अज्जम व पड़ोसी राहुल विश्वकर्मा के साथ बैठा था।

विज्ञापन

मुगलाही निवासी रेहान अली घर पहुंचा। वह रुपये लेनदेन के विवाद में राहुल के साथ मारपीट करने लगा। उसके भाई ने बीच बचाव किया। उसके साथ भी रेहान ने मारपीट और गाली गलौज की। जान बचाकर रेहान कमरे में घुसा। वह बीच-बचाव को पहुंचा। घर में घुसने से रोकने का प्रयास किया। उसे सीढ़ियों से धक्का देकर फेंक दिया।
विज्ञापन

पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर रेहान ने जान से मारने की धमकी दी और बोला कि उसका कुछ नहीं होगा। उसका फूफा बिंदकी कोतवाली में दरोगा है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसने 1076 में शिकायत की। पुलिस ने 1076 की शिकायत पर समझौते की झूठी रिपोर्ट लगा दी। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed