{"_id":"65e4b491a83e3dadda05e30b","slug":"inspectors-dead-body-reached-village-atmosphere-became-sad-kanpur-news-c-220-1-akb1003-109586-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दरोगा का शव पहुंचा गांव, गमगीन हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दरोगा का शव पहुंचा गांव, गमगीन हुआ माहौल
Sun, 03 Mar 2024 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के रहने वाले मुर्रा गांव के एक दरोगा की फिरोजाबाद में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई थी। रविवार को उनका शव गांव पहुंचा।
मुर्रा गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव (55) के परिवार में मां भाग्यवती, पत्नी रिविन देवी, बेटा अमित कुमार यादव (23), बेटी श्वेता, अंकिता, भाई सुधीर है। प्रमोद 1989 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2023 में प्रमोट होकर दरोगा बन गए । उनकी तैनाती फिरोजाबाद जनपद के नगला खंगर थाने में थी। वह सिरसागंज में फायर ब्रिगेड स्टेशन के पास सपरिवार रह रहे थे। शनिवार शाम किसी काम से वह बाइक से सीओ कार्यालय सिरसागंज जा रहे थे। भदान रेलवे पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस सुरक्षा में दरोगा का शव पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गमगीन माहौल में दरोगा का अंतिम संस्कार गांव में उनके निजी खेत में किया गया।
-- -- --