{"_id":"5ea05a4732124d5e94060eed","slug":"inspector-imposed-duty-of-soldier-on-hotspot-scuffle-between-the-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने हॉटस्पॉट पर लगाई सिपाही की ड्यूटी, बाेला आज नहीं जाऊंगा फिर दोनो के बीच हुई हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने हॉटस्पॉट पर लगाई सिपाही की ड्यूटी, बाेला आज नहीं जाऊंगा फिर दोनो के बीच हुई हाथापाई
Wed, 22 Apr 2020 10:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
कानपुर का रोशन नगर बना है नया हॉटस्पाॅट
- फोटो : amar ujala
कानपुर के नए हॉटस्पॉट रोशननगर में ड्यूटी लगाने पर बुधवार को सिपाही और दरोगा के बीच में विवाद हो गया। एक ही स्पॉट पर लगातार ड्यूटी लगाने को लेकर दोनों में हाथापाई हो गई। दरोगा ने थाने पहुंचकर सिपाही के खिलाफ जीडी में तस्करा डाल दिया।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रोशननगर में दो दिन पहले बने हॉटस्पॉट एरिया के सभी संदिग्ध अभी तक सामने नहीं आ पाए हैं। इलाके और यहां रहने वालों की मॉनिटरिंग के लिए फोर्स की तैनाती की गई है। कल्याणपुर थाने के सिपाही अजय सिंह के मुताबिक उनकी यहां लगातार ड्यूटी लग रही है।
बुधवार को वह थाने पहुंचा तो फिर से उसे रोशननगर में उसी प्वाइंट पर ड्यूटी करने को बोला गया। इस पर अजय ने इलाके के दरोगा रविशंकर त्रिपाठी से विरोध किया। दरोगा ने अफसरों का निर्देश बताकर ड्यूटी पर जाने को कहा तो दोनों में हाथपाई हो गई।
विज्ञापन
अन्य पुलिसकर्मियों के बीचबचाव करने पर मामला शांत हुआ और सिपाही ड्यूटी पर चला गया। दरोगा ने बताया कि फिलहाल सिपाही के खिलाफ तस्करा डाला है। उसकी लिखित शिकायत डीआईजी से करेंगे।