फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent did mother's funeral

मासूम ने दी मां को मुखाग्नि, 2 साल बाद लौटे पति ने गोद में बच्चे को देख 'कर दी थी पत्नी की हत्या'

Sat, 02 Jun 2018 07:12 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 02 Jun 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
Innocent did mother's funeral
बिना मां के बिलख रहे बच्चे का ख्याल रखतीं बहनें व नानी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर बकिया में दो साल बाद विदेश से आकर पत्नी की हत्या करने वाले युवक के शुक्रवार सुबह हवाई जहाज से विदेश लौट जाने की चर्चा है। उधर हत्यारोपी के पास कोई मोबाइल नंबर न होने से पुलिस उसकी लोकेशन नहीं ले पा रही है।
विज्ञापन


हसनगंज कोतवाली के रसूलपुर बकिया गांव निवासी राजेश दो साल से दुबई में था। उसके विदेश में रहने के दौरान पांच महीने पहले पत्नी रेखा ने पुत्र को जन्म दिया था। इस पर राजेश को पत्नी के गांव के ही एक युवक से संबंध होने का शक था। दोनों में फोन पर विवाद होता था। पत्नी की हत्या के इरादे से राजेश बुधवार को दुबई से आया था। वह रेखा की हत्या कर रात में ही भाग निकला था।

विज्ञापन

 

गुरुवार को पुलिस घटना की जांच करने के साथ ही आरोपी की तलाश करती रही। उसका पता नहीं चला। ग्राम प्रधान पति रामलखन ने बताया कि गांव और रिश्तेदारों में इस बात की चर्चा है कि राजेश पत्नी की हत्या करने के लिए योजना बनाकर आया था। वह हत्या करने के बाद विदेश चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई साल से विदेश में रहने के कारण उसके पास कोई मोबाइल नंबर भी नहीं था।  ग्रामीणों में चर्चा है कि राजेश विदेश से वापसी का टिकट साथ लेकर आया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मायके वालों ने रेखा के शव का अंतिम संस्कार किया।

 

मृतका की मां राजकुमारी चारों बच्चों को अपने साथ रखे हैं। सबसे बुरा हाल पांच माह के बच्चे का है। वह बिन मां के बिलख रहा है। कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस टीमें रिश्तेदारों के यहां भी तलाश कर रही हैं। एक टीम लखनऊ गई थी। विदेश जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed