{"_id":"580659514f1c1b726b703b1d","slug":"infection-spread-in-village-people-scared-to-come-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस गांव में फैला भयंकर संक्रमण, पास से गुजरने में भी कांप रहे हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस गांव में फैला भयंकर संक्रमण, पास से गुजरने में भी कांप रहे हैं लोग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
संक्रमण से बीमार महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के जलालाबाद विकास खंड के मिरगावां में संक्रमण बेकाबू हो गया है। आसपास के ग्रामीण अब इस गांव के नजदीक आने से भी कतराते हैं।उधर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल लिया है। तीसरे दिन 175 मरीजों की जांच कर दवा बांटी गई। जानकारी मिली है कि टीम ने तीन दिन में 445 मरीजों का इलाज किया है।
जलालाबाद विकास खंड के मिरगावां में गंदगी के कारण संक्रमण फैल गया है। गांव में महीनों से साफ-सफाई न होने के कारण गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. आनंद कुमार ने बीमारी के लिए गंदगी को जिम्मेदार बताया था। मंगलवार को भी टीम के सदस्य डा. देवदत्त, डा. सरोज, फार्मासिस्ट मुजम्मिल हुसैन की टीम ने गांव पहुंच मरीजों की जांच की है।

मरीजों की जांच में जुटे डॉक्टर
बीमार गांव वालों की जांच में लगी डॉक्टरों की टीम, कन्नौज
- फोटो : अमर उजाला
जांच में गांव के रामजी तिवारी, संतोष तिवारी, संजीव पाठक, सचिन पाठक, सत्यभान सक्सेना, आशुतोष तिवारी ने सहयोग किया। चिकित्साधीक्षक, जलालाबाद आनंद कुमार ने बताया कि गांव में पहले दिन 200 मरीजों को दवा वितरित की गई। दूसरे दिन 160 मरीजों को दवा का वितरण किया गया था, तीसरे दिन में जांच में 175 लोगों को दवा दी गई है। बुधवार को गांव में स्वास्थ्य कैंप लगा रहेगा। जिसमें मरीजों को दवा दी जाएगी।