फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indian Engineer From Kanpur Detained in Moscow, Wife Alleges Pressure to Join Russian Army

यूपी: कानपुर के इंजीनियर को मॉस्को पुलिस ने हिरासत में लिया, पत्नी बोलीं- सेना में भेजने का दबाव

Mon, 07 Sep 2026 12:40 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 07 Sep 2026 12:40 PM IST
सार

Kanpur News: रूस की राजधानी मॉस्को में कानपुर निवासी भारतीय इंजीनियर चंदन गुप्ता को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर से परिवार में हड़कंप मच गया है। चंदन नोएडा की एक कंपनी के तहत वर्क वीजा पर मॉस्को में काम कर रहे हैं। उनकी पत्नी स्नेहा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रूसी पुलिस पर चंदन को रूसी सेना में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Indian Engineer From Kanpur Detained in Moscow, Wife Alleges Pressure to Join Russian Army
वीडिओ जारी कर मदद की गुहार - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पति की सुरक्षित रिहाई की गुहार लगाई है। पत्नी के मुताबिक, चंदन को मॉस्को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनका दावा है कि हिरासत के दौरान उन पर रूसी सेना में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि चंदन को हिरासत में लेने के वास्तविक कारण और उन्हें रूसी सेना में भेजे जाने संबंधी दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार

स्नेहा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी परेशानी बताई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। पत्नी का कहना है कि भाषा की समस्या के कारण उन्हें मॉस्को में मामले की जानकारी हासिल करने और कानूनी प्रक्रिया समझने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल के बच्चे की जिम्मेदारी के बीच परेशान पत्नी

स्नेहा ने बताया कि परिवार में 10 साल के बच्चे की देखरेख की जिम्मेदारी भी उनके ऊपर है। पति के हिरासत में होने से वह बेहद परेशान हैं और उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर चिंता में हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से जल्द मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

चंदन की गिरफ्तारी या हिरासत के स्पष्ट कारणों और रूसी सेना में भर्ती किए जाने के आरोपों पर अभी भारतीय दूतावास, संबंधित कंपनी या रूसी प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फिलहाल रूसी सेना में जबरन भर्ती के दावे को पत्नी के आरोप के तौर पर ही देखा जा रहा है। परिवार को उम्मीद है कि भारतीय अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और चंदन की सुरक्षित रिहाई का रास्ता निकलेगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed