फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indian Army recruitment will begin from 26 September

भारतीय सेना में भर्ती 26 सितंबर से, कुछ इस प्रकार रहेगा भर्ती का शेड्यूल 

Mon, 24 Sep 2018 02:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 24 Sep 2018 02:50 PM IST
सार

-26 से शुरू होगी भर्ती, 9 अक्तूबर तक चलेगी
-भर्ती का फाइनल शेड्यूल जारी, जिला और तहसीलवार बुलाए गए हैं युवा
-14 दिन तक चलेगी भर्ती, दौड़ आदि की कराई जाएगी वीडियोग्राफी
 

विज्ञापन
Indian Army recruitment will begin from 26 September
डेमो पिक

विस्तार

सेना भर्ती का फाइनल शेड्यूल जारी हो गया है। 26 सितंबर से 9 अक्तूबर तक कुल 14 दिन भर्ती चलेगी। सेना भर्ती में 24 जिलों और तहसीलों से युवाओं को बुलाया गया है। उनका शारीरिक दमखम यूपी के कानपुर में कैंट क्षेत्र स्थित कैवेलरी ग्राउंड पर परखा जाएगा। खास बात यह है कि इस बार दौड़ सहित अन्य परीक्षाओं की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता रहे।
विज्ञापन


जनरल ड्यूटी (जीडी), क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी), टेक्निकल, नर्सिंग असिसटेंस (एनए), टेक्निकल ट्रेड मैन (टीडीएन) आदि पदों के लिए होने वाली भर्ती में साढ़े 17 साल से लेकर 23 साल तक के युवाओं को बुलाया गया है। इन सभी युवाओं की जिला और तहसीलवार परीक्षा होगी। इसके लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। इस बार सेना भर्ती की जिम्मेदारी रिक्रूटिंग ऑफिस लखनऊ को मिली है। सभी शीर्ष अधिकारी कानपुर पहुंच भी गए हैं। पुलिस प्रशासन की मदद से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।   
विज्ञापन


 

सेना भर्ती का शेड्यूल...

Indian Army recruitment will begin from 26 September
डेमो पिक
सेना भर्ती का शेड्यूल...

तिथि              जिला/तहसील
26 सितंबर       बाराबंकी
27 सितंबर       छिबरामऊ
28 सिंतबर       कन्नौज, तिर्वा, बीघापुर
29 सितंबर       उन्नाव और खागा
30 सितंबर       फतेहपुर
01 अक्तूबर      गोंडा
02 अक्तूबर      डेरापुर, रसूलाबाद, सिकंदरा
03 अक्तूबर      अकबरपुर, भोगनीपुर,
04 अक्तूबर      कानपुर
05 अक्तूबर      कानपुर और बिल्हौर
06 अक्तूबर      घाटमपुर, औरैया
07 अक्तूबर      बिधुना, महोबा
08 अक्तूबर      बांदा और हमीरपुर
09 अक्तूबर      चित्रकूट और लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed