{"_id":"6a4189dfd6f5900c490e661f","slug":"indian-agricultural-knowledge-system-centre-to-be-set-up-at-csa-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1571272-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएसए में बनेगा भारतीय कृषि ज्ञान प्रणाली केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएसए में बनेगा भारतीय कृषि ज्ञान प्रणाली केंद्र
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में भारतीय कृषि ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह किसानों को तकनीकी जानकारी देने, शोध कार्य और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनेगा।
कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बीओएम) की बैठक हुई थी, जिसमें आईकेएस केंद्र के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में शामिल एमएलसी सलिल विशनोई ने बताया कि आईकेएस के अलावा केवीके को सशक्त बनाने, नियुक्तियों पर भी चर्चा हुई।
आईकेएस के माध्यम से कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नई किस्म और तकनीक का खेतों पर परीक्षण किया जाएगा। किसान, ग्रामीण युवाओं और कृषि विस्तार कार्यकर्ताओं को उन्नत फसल उत्पादन, पशुपालन और जैविक खेती का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र के जरिए किसानों को मिट्टी की जांच, उर्वरक प्रबंधन और उच्च गुणवत्ता वाले बीज व पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। विश्वविद्यालय परिसर में मॉडल फार्म विकसित किया जाएगा, जहां आधुनिक और पारंपरिक खेती की लागत व उत्पादन की तुलना की जाएगी। बैठक में 10 गांवों के एक हजार किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण देने के पायलट प्रोजेक्ट को भी मंजूरी प्रदान की गई।