फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   India-New Zealand Test match: Players will not get desired food, separate lift at Hotel Landmark

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच: खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मनचाहा खाना, होटल लैंडमार्क में अलग लिफ्ट

Wed, 17 Nov 2021 12:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Nov 2021 12:47 PM IST
सार

होटल के एमडी विकास मल्होत्रा ने बताया कि 19 नवंबर को आने वाले भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत नहीं किया जाएगा। इन सभी को रैंप से एंट्री दी जाएगी। इस क्षेत्र को पूरी तरह से कवर किया गया है।

विज्ञापन
India-New Zealand Test match: Players will not get desired food, separate lift at Hotel Landmark
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना को देखते हुए भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के लिए होटल लैंडमार्क में काफी सतर्कता बरती जा रही है। खिलाड़ियों को संतुलित डाइट दी जाएगी। पहले की तरह शेफ से मनचाहा भोजन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों को नारियल पानी, दही, प्रोटीन शेक, ब्राउन राइस, ओट्स और सोयाबीन प्रमुखता से दी जाएगी। सूप और फ्रूट्स चाट भी दिया जाएगा। कोविड संक्रमण के चलते शहर के प्रसिद्ध पकवान खाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की डाइट पर अंतिम निर्णय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी डाइट प्लान के हिसाब से किया जाएगा। होटल के एमडी विकास मल्होत्रा ने बताया कि 19 नवंबर को आने वाले भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी को रैंप से एंट्री दी जाएगी। इस क्षेत्र को पूरी तरह से कवर किया गया है। ताकि कोई भी इन खिलाड़ियों को छू न सके। इसके बगल में लगी तीन लिफ्टों में एक खिलाड़ियों के लिए आरक्षित की गई है। सभी खिलाड़ियों को 14वीं,15वीं, 16वीं और 17वीं मंजिल पर भेजा जाएगा। यहां पर ये क्वॉरंटीन रहेंगे। बाकी दो लिफ्ट इन मंजिलों पर नहीं रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed