फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   India-New Zealand preparing for ODI match

29 को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच के लिए कमर कसी

Wed, 11 Oct 2017 10:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 11 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
India-New Zealand preparing for ODI match
डेमो
कानपुर के ग्रीनपार्क में 29 अक्तूबर को होने वाले डे-नाइट वनडे मैच के दर्शकों की एंट्री दोपहर 11:30 बजे से होगी। मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। मैच शुरू होने के बाद भी प्रवेश मिलेगा। एक बार मैदान से बाहर निकल जाने पर दोबारा प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच की तैयारी बैठक बुधवार को खेल मंत्री चेतन चौहान ने ली।

ग्रीनपार्क स्टेडियम के मीडिया सेंटर में डीएम सुरेंद्र सिंह, एसएसपी सोनिया सिंह, खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, यूपीसीए निदेशक एसके अग्रवाल, ललित खन्ना समेत सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ है। तय हुआ कि बिना टिकट एंट्री किसी को भी नहीं मिलेगी। फिर चाहे नेताजी हो या फिर अधिकारी। जिसके पास टिकट होगा उसी को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


मैच के दौरान सभी दीर्घाओं में खाने-पीने के स्टॉलों पर वस्तुओं की रेट लिस्ट लगेगी। बिना रेट लिस्ट के स्टॉल नहीं मान्य होगा। इसके लिए खेल मंत्री ने यूपीसीए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। बोले जो कहा है वह अमल में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीसीए का कार्ड दिखाकर मिलेगी पुलिसकर्मियों को एंट्री
स्टेडियम में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन कार्ड जारी करेगा। इसी कार्ड को दिखाकर उन्हें मैदान में एंट्री मिलेगी। यही नहीं प्रत्येक दर्शक दीर्घा में तैनात पुलिसकर्मियों का अलग-अलग रंग के कार्ड दिए जाएंगे। ताकि दूसरी दीर्घा में जाने पर उन्हें रोका जा सके। इससे पुलिसकर्मियों की संख्या नियंत्रित रहेगी और क्रिकेट प्रेमी आराम से मैच देख सकेंगे। 

42 टर्न स्टाइल मशीनें लगेंगी
बिना टिकट प्रवेश न हो इसके लिए यूपीसीए पूरे स्टेडियम में 42 टर्न स्टाइल मशीन लगा रहा है। इसके लिए 13 लाख रुपये का खर्च आएगा। टर्न स्टाइल मशीन में टिकट का बारकोड स्कैन होने के बाद ही दर्शक को एंट्री मिलेगी।

कार पार्किंग फुटबाल मैदान पर ही बनेगी
इस बार फुटबाल मैदान का उपयोग कार पार्किंग के लिए किया जाएगा। एसएसपी सोनिया सिंह ने कहा कि ग्रीनपार्क में अंतिम बार कार पार्किंग बनाई जाएगी। इसके बाद हमेशा स्टेडियम के बाहर पार्किंग होगी। दोनों टीमों, आब्जर्वर, अंपायरों, अधिकारियों और वीआईपी के अलावा जिन्हें पास मिलेगा उन्हीं की कार को प्रवेश मिलेगा।

पिच और ड्रेसिंग रूम में गिनती के लोग होंगे
दोनों टीमों के नेट अभ्यास और ड्रेसिंग रूम में गिने चुने ही पुलिसकर्मी होंगे। आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अक्सर मैच केदौरान संख्या अधिक होने पर धक्कामुक्की होती है जिससे खिलाड़ियों का ध्यान भंग होता है। खेल मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि अधिक लोग दिखे तो कार्रवाई होगी। 


आवास विकास के प्रोजेक्ट मैनेजर की ली क्लास
खेलमंत्री ने उप्र आवास विकास परिषद के प्रोजेक्ट मैनेजर एचके वाधवा की जमकर क्लास ली। बोले नई पवेलियन के लिए धनराशि क्यों नहीं दे रहे है। ठेकेदार को एडवांस भुगतान करें ताकि काम करने में कोई असुविधा न हो। इसके लिए खेल निदेशक को कहा कि जानकारी कर मुझे अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed