फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   independent Neeraj Rani and Ram Singh from SP filed pamphlets

सपा से राम सिंह व निर्दल नीरज रानी ने दाखिल किए पर्चे

Sun, 27 Jun 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
independent Neeraj Rani and Ram Singh from SP filed pamphlets
कानपुर देहात। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसमें सपा प्रत्याशी व निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य भाजपा सांसद की बहू शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में भाजपा सांसद देवेेंद्र सिंह भोले के भाई राजेंद्र सिंह ‘राजू’ की पत्नी नीरज रानी ने शनिवार को नामांकन पत्र के चार सेट दाखिल किए। वह परिजनी से निर्दलीय जिपं सदस्य हैं। पार्टी से हटकर चुनाव लड़ने पर उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा उन्हें प्रत्याशी बना सकती है लेकिन पार्टी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की।
विज्ञापन

उनके नामांकन के दौरान सांसद देवेंद्र सिंह भोले, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन पांडेय, राजेश तिवारी, वंशलाल कटियार, कानपुर बुंदेलखंड के पंचायत प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ विवेक द्विवेदी, डॉ. सतीश शुक्ला, धनंजय पांडेय, रवि शुक्ला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार, डा. महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह गुड्डन, जमींपाल सिंह, राजेंद्र सिंह राजू, विद्यासागर त्रिपाठी, दीपक राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सपा प्रत्याशी राम सिंह यादव ने तीन सेट नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, प्रभाकर पांडेय, पुष्पेंद्र यादव, शेखू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed