फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indecent video of head constable with woman in Unnao, report on victim's complaint, SP suspended

Unnao: महिला के साथ हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो, पीड़िता की तहरीर पर हुई रिपोर्ट, एसपी ने किया निलंबित

Tue, 23 Aug 2022 04:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 Aug 2022 04:59 PM IST
सार

बांगरमऊ कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल का एक महिला के साथ वर्दी में आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। मामले में  पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आईजी ने कहा है कि विभाग की छवि खराब करने वाले पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Indecent video of head constable with woman in Unnao, report on victim's complaint, SP suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल (मुख्य आरक्षी) का महिला के साथ वर्दी में आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया था। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आईजी ने बताया कि विभाग की छवि धूमिल करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि वीडियो वायरल होने पर सोमवार को ही एसपी ने मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया था। वर्तमान में बांगरमऊ कोतवाली में तैनात रहे हेड कांस्टेबल दीपचंद्र गौतम इससे पहले गंगाघाट कोतवाली में तैनात था। 19 जनवरी 2020 से वह बांगरमऊ में तैनात है।
विज्ञापन

सोमवार को उसका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह वर्दी पहने हेड कांस्टेबल, साड़ी पहने महिला से अश्लील हरकत करता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी दिनेश त्रिपाठी ने सोमवार को जांच कराई और पुष्टि होने पर हेड कांस्टेबल दीपचंद्र को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तफ्तीश करते हुए पुलिस उस महिला तक पहुंची और घटना की जानकारी ली। मंगलवार को आईजी लक्ष्मी सिंह भी उन्नाव पहुंचीं घटना की जानकारी करने के साथ ही पीड़ित महिला से बात की। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि वह मूल रूप से लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पति रेलवे कर्मी हैं और गंगाघाट रेलवे स्टेशन में तैनात है। करीब ढाई साल पहले पति से विवाद होने पर शिकायत करने थाना गंगाघाट गई थी।

उस समय थाने मे तैनात दीवान दीपचंद्र गौतम ने मदद का आश्वासन दिया और इसी बहाने मोबाइल नंबर ले लिया। अगले दिन उसके कमरे पर आए चाय पीकर चले गए। दूसरी बार दोपहर फिर आए और कमरे के अंदर जबरन छेड़छाड़ करने के बाद शारीरिक शोषण किया।

इस दौरान उन्होंने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया और ब्लैकमेल करते रहे। बदनामी के डर से कोई शिकायत नहीं की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाग पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों को कहना है कि मामले की जांच कर हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed