फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Income Tax Raid On Ghanaram Group, 20 files found from CA's house, two crore cash and jewelery also recovered

Ghanaram Group: सीए के घर से मिलीं 20 फाइलें, बड़े लेन देन का अंदेशा, दो करोड़ नकद और ज्वेलरी भी बरामद

Sun, 07 Aug 2022 10:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 Aug 2022 10:56 PM IST
सार

घनाराम ग्रुप के यहां पांचवें दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी रही। इस दौरान सीए दिनेश सेठी के घर से आयकर विभाग की टीम तिजोरी उखाड़कर अपने साथ ले गई। इसके अलावा टीम अपने साथ दो बोरों में भरकर दस्तावेज भी ले गई। 
 

विज्ञापन
Income Tax Raid On Ghanaram Group, 20 files found from CA's house, two crore cash and jewelery also recovered
सीए के घर पर आईटी टीम ने लगाई सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कर चोरी की आशंका में घनाराम ग्रुप के यहां चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई के पांचवें दिन बड़ी संख्या में ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिससे करोड़ों के लेन-देन की बात सामने आ रही है। रविवार को दो करोड़ की ज्वैलरी व नकदी और मिली है। इस तरह से अब तक कुल 9 करोड़ की ज्वैलरी व नकदी बरामद हो चुकी है। पांचवें दिन की कार्रवाई में करीब 20 फाइलें घनाराम ग्रुप के सीए दिनेश सेठी के यहां से विभाग को मिली हैं।

विज्ञापन

इसमें कर चोरी का बड़ा मामला सामने आने की बात कही जा रही है। इसके अलावा रजिस्ट्री के कई कागजात भी बरामद किए गए हैं।  घनाराम इंफ्रा कंपनी के झांसी, लखनऊ, दिल्ली और कानपुर से जुड़े लोगों के 32 प्रतिष्ठानों पर सौ से ज्यादा अफसरों की टीमों ने बुधवार को कार्रवाई की थी। जबकि रविवार को पांच प्रतिष्ठानों पर जांच पड़ताल की गई। विभाग की जांच में एक दिन पहले तक दस लॉकर मिले थे। उसमें से दो लॉकर पांचवें दिन खोले गए।

विज्ञापन

इसमें ज्वैलरी और नकदी मिली। इस मामले में अभी तक घनाराम कंपनी के निदेशक बिशुन सिंह, उनके भाई व सपा से पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह के प्रतिष्ठानों के अलावा झांसी में बिल्डर विजय सरावगी, वीरेंद्र राय, संजय अरोड़ा, शिवा सोनी, मयंक गर्ग के कार्यालयों, आवास व अन्य प्रतिष्ठानों समेत 25 जगहों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इन सभी जगहों पर फर्जी बिलिंग के जरिए बड़ी मात्रा में कर चोरी की बात सामने आई है।

घर पर छह जगह लगाई गई सील, दो बोरों में भरकर ले जाए गए दस्तावेज
झांसी में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) दिनेश सेठी के घर से आयकर विभाग की टीम तिजोरी उखाड़कर अपने साथ ले गई। इसके अलावा टीम अपने साथ दो बोरों में भरकर दस्तावेज भी ले गई। सीए के घर आईटी की अलग-अलग टीमों ने एक साथ पड़ताल की। इसके बाद शनिवार की देर रात अधिकारी चले गए। 

विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह जानकीपुरम् निवासी सीए दिनेश सेठी के घर पर दस्तक दी थी। उस समय सीए के घर पर ताला पड़ा हुआ था। परिवार के सभी सदस्य झांसी से बाहर थे, जबकि सीए दिनेश मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे। लेकिन घर पर आईटी टीम के पहुंचने के बाद वे नहीं लौटे। शुक्रवार को आयकर को जानकारी मिली कि सीए की तबीयत खराब है और उनका इलाज गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

इस पर हेडक्वार्टर की परमीशन के बाद शनिवार को आयकर विभाग की टीम ताले तोड़कर सीए के घर दाखिल हो गई। आईटी की कई टीमें एक साथ मिलकर तकरीबन नौ घंटे तक सीए के घर पर पड़ताल करती रहीं। शनिवार को देर रात उन्होंने रवानगी ली। आयकर को सीए के घर में एक तिजोरी मिली। तमाम कोशिशों के बाद भी उसका ताला नहीं खुल पाया। इस पर टीमें अपने साथ सीए की तिजोरी उखाड़कर ले गईं।

इतना ही नहीं, दो बोरों में भरकर दस्तावेज भी ले जाए गए। सीए के घर के छह दरवाजों पर आयकर विभाग ने सील जड़ दी है। आयकर विभाग ने बिल्डरों के यहां भी छापेमारी की थी। चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश सेठी को बिल्डरों के बीच की अहम कड़ी माना जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि सीए के पास बिल्डरों के लेन-देन से जुड़े अहमद दस्तावेज मौजूद हैं, जिन्हें आईटी टीमें अपने साथ ले गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed